Bangladesh Cricket Board: बांग्लादेश में राजनीतिक उठापटक के बीच BCB के डायरेक्टर और क्रिकेट ऑपरेशन के चेयरमैन जलाल यूनुस ने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। इस दौरान बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर और क्रिकेट ऑपरेशन के चेयरमैन जलाल यूनुस ने कहा कि उन्होंने ये फैसला क्रिकेट के हित में लिया है। देश में सरकार बदलने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड जांच के दायरे में है।
जलाल यूनुस ने जारी किया बयान
अपने पद से इस्तीफे की पुष्टि करते हुए जलाल यूनुस ने क्रिकबज से कहा, ‘मैंने क्रिकेट के हित में बोर्ड के पद से इस्तीफा दे दिया है।’ उन्होंने फ्यूचर में बोर्ड में और ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद भी जताई है। इससे पहले बीसीबी अध्यक्ष नजमुल हसन ने भी अपने पद से इस्तीफा देने इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा था कि वो सरकार में सहयोग करना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें : Video: IPL में इस नई टीम के साथ खेलना चाहते हैं रिंकू सिंह, KKR के फैंस में मचा हड़कंप
बढ़ सकता है सरकार का हस्तक्षेप
जलाल के इस्तीफे से बांग्लादेश में क्रिकेट ऑपरेशन पर सबसे ज्यादा असर पड़ने वाला है। बांग्लादेश में इस साल के अंत में महिला टी20 वर्ल्ड कप होना है। लेकिन वहां के हालात की वजह से उसे भी दूसरे देश में शिफ्ट किया जा सकता है। अगर बोर्ड क्रिकेट के अध्यक्ष भी अपने पद से इस्तीफा दे देते हैं तो सरकार का हस्तक्षेप बढ़ जाएगा।
पाकिस्तान के दौरे पर बांग्लादेश की टीम
बांग्लादेश की मेंस क्रिकेट टीम इस समय पाकिस्तान के दौरे पर है। यहां पर उन्हें वनडे और टेस्ट सीरीज खेलनी हैं। टेस्ट सीरीज की शुरुआत 21 अगस्त से होगी। पहला मुकाबला 21 से 25 अगस्त तक रावलपिंडी में होगा। जबकि दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच भी रावलपिंडी में 30 अगस्त से 3 सितंबर के बीच होगा।
ये भी पढ़ें : मोहम्मद शमी की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब होगी मैदान पर एंट्री?
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
46 mins agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
1 hr agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
2 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
3 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
4 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
4 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines