बांग्लादेश के कोच ने वसीम अकरम और वकार यूनिस को दी खुली धमकी, लगेगा 35 करोड़ का फटका!

Champions Trophy 2025: अपनी मेजबानी में चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर हो चुकी पाकिस्तान को आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में बांग्लादेश से भिड़ना है। इस मैच से पहले बांग्लादेश के कोच मुश्ताक अहमद ने महान क्रिकेटर वसीम अकरम और वकार यूनिस को धमकी दी है।

wasim akram, waqar younis

wasim akram, waqar younis

Champions Trophy 2025: चैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का सफर खत्म हो चुका है। टीम पहले न्यूजीलैंड और फिर भारत से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। टीम को ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मैच बांग्लादेश के खिलाफ 27 फरवरी को खेलना है। इस मैच से पहले बांग्लादेश के स्पिन बॉलिंग कोच मुश्ताक अहमद ने पाकिस्तान के महान खिलाड़ियों में शामिल वसीम अकरम और वकार यूनिस को धमकी दी है। उन्होंने दोनों दिग्गजों पर परेशान करने का आरोप लगाया है, जहां वो उन्हें कानूनी नोटिस भेजने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन

बांग्लादेश के कोच ने एक यूट्यूब चैनल के शो में यह बात कही, जहां उन्होंने वसीम और वकार पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब वो इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते थे, तब दोनों उनके कॉन्फिडेंस को दबाने की कोशिश करते थे।

विज्ञापन

मुश्ताक ने दी धमकी

उन्होंने वसीम-वकार पर 35 करोड़ रुपये की मानहानि का केस करने की धमकी भी दी, जिसमें से 20 करोड़ रुपये की मानहानि का केस वकार पर और 15 करोड़ रुपये की मानहानि का केस वसीम अकरम पर करने की बात कही। उनके इस बयान के बाद वकार ने तो बकायदा उनसे माफी भी मांगी। हालांकि वसीम अकरम ने ऐसा करने से मना कर दिया और कहा कि वो उन्हें कोर्ट में ही देखेंगे।

विज्ञापन

अकरम-वकार की जोड़ी का नहीं था तोड़

पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में वसीम अकरम और वकार यूनुस का योगदान काफी अहम है। इन दोनों महान तेज गेंदबाजों ने अपनी स्पीड, स्विंग और यॉर्कर से दुनियाभर के कई बेहतरीन बल्लेबाजों को परेशानी में डाला। 1990 के दशक में इस जोड़ी ने अपनी टीम को कई मैचों में जीत दिलाई, जिसमें 1992 का वर्ल्ड कप भी शामिल है, जिसमें टीम चैम्पियन बनने में सफल रही थी। वसीम वनडे में 500 से ज्यादा विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज हैं। उन्होंने अपने करियर में 25 बार टेस्ट की एक पारी में 5 विकेट और 5 बार मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ