बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को बनाया बॉलिंग कोच, अहम सीरीज से पहले हुआ ऐलान

Shaun Tait: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज को फास्ट बॉलिंग कोच नियुक्त किया है।

IPL 2025 - 2025-05-12T175252.992

 Bangladesh Cricket Team:  बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शॉन टैट को बड़ा जिम्मा दिया है। उन्हें बांग्लादेश क्रिकेट टीम का नया तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। 42 साल के शॉन टेट बांग्लादेश के लिए बड़ी जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आएंगे। शॉन टेट नवंबर 2027 तक बांग्लादेश के बॉलिंग कोच रहेंगे। बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने बड़ा फैसला करत हुए टेट को जिम्मेदारी दी है। इससे पहले टेट पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के अलावा अफगानिस्तान के गेंदबाजी कोच के रूप में काम कर चुके हैं। बांग्लादेश 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करने वाली है। पहला मैच 25 मई को खेला जाएगा।

साल 2007 में ऑस्ट्रेलिया के लिए निभाया अहम जिम्मा

शॉन टेट का शुमार ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख गेंदबाजों में होता था। उन्होंने अपने देश के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। टेट का एक्शन काफी शानदार था। वह विरोधी टीम के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते थे। साल 2007 में हुए विश्व कप में टेट ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अहम जिम्मेदारियां निभाईं। वह साल 2007 में ऑस्ट्रेलिया विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे थे।

टेट ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 3 टेस्ट मैच में 5 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा 35 वनडे मैच में उन्होंने 62 विकेट झटके हैं। वहीं 21 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 28 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। वह अपनी तेज गति की गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे।

टेट ने क्या कहा?

टेट ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम का फास्ट बॉलिंग कोच बनने के बाद कहा कि अभी बांग्लादेश क्रिकेट टीम से जुड़ने का बहुत अच्छा समय है। अगर आप चाहें, तो इसे एक नए दौर की शुरुआत कह सकते हैं। हाल ही में इस बारे में काफी बात हुई है जैसे कि युवा तेज गेंदबाज़ और उनकी प्रतिभा, जो वाकई में शानदार है।

यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट है, कोई ट्रेनिंग या विकास टीम नहीं। यहां हर किसी से उम्मीद होती है कि वो अपनी प्रतिभा से अच्छे नतीजे लाए। मेरा पूरा ध्यान तेज गेंदबाजों के ग्रुप पर है, और सबसे जरूरी बात ये है कि टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा जीत हासिल की जाए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ