बांग्लादेश क्रिकेट टीम घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. सीरीज का पहला मुकाबला 17 अप्रैल को खेला जाएगा. इस सीरीज के शुरुआती दो मैच के लिए बांग्लादेश ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. बांग्लादेश ने अपने दल में कोई बदलाव नहीं किया है. बोर्ड ने उसी टीम को एक बार फिर से चुना है, जिस टीम ने पाकिस्तान को 2-1 से वनडे सीरीज हराई थी.

ऐसी है बांग्लादेश की टीम

टीम की कप्तानी मेहदी हसन मिराज करेंगे. तेज गेंदबाजी विभाग में नाहिद राणा, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान और शोरिफुल इस्लाम को जगह मिली है. ये तेज गेंदबाज पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए थे. इसके अलावा बल्लेबाजी विभाग भी बांग्लादेश का काफी मजबूत है. बोर्ड ने सौम्या सरकार, सैफ हसन, तनजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, लिट्टन दास जैसे स्टार बल्लेबाजों को चुना है.

---विज्ञापन---

फिलहाल टीम के पांच खिलाड़ी नाहिद राणा, मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम, रिशाद हुसैन और तनजीद हसन पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा ले रहे हैं. ये खिलाड़ी 12 अप्रैल को टीम में शामिल हो जाएंगे. इस बार आईपीएल 2026 में बांग्लादेशी खिलाड़ी सुरक्षा कारणों से हिस्सा नहीं ले रहे हैं, वहीं, न्यूजीलैंड के ज्यादातर स्टार खिलाड़ी आईपीएल 2026 का हिस्सा हैं.

---विज्ञापन---

23 अप्रैल को आखिरी मुकाबला

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 मैच 17 अप्रैल को ढाका में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 20 अप्रैल को ढाका और तीसरा वनडे मैच 23 अप्रैल को चटगांव में खेला जाएगा. इसके बाद तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी.

बांग्लादेश टीम: मेहदी हसन मिराज (कप्तान), सौम्या सरकार, सैफ हसन, तनजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, लिट्टन दास, अफीफ हुसैन, महिदुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, नाहिद राणा.

बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे: 17 अप्रैल, ढाका

दूसरा वनडे: 20 अप्रैल, ढाका

तीसरा वनडे: 23 अप्रैल, चटगांव