Bangladesh Squad: टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत जून में होगी। इससे पहले कई टीमें अपनी तैयारियों के लिए द्विपक्षीय सीरीज खेल रही हैं। बांग्लादेश भी जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज की शुरुआत 3 मई से चटगांव में होगी। इसके लिए बांग्लादेश ने टीम का ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि इसमें ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बाहर कर दिया गया है। बांग्लादेश की 15 सदस्यीय टीम से ये दो बड़े नाम गायब हैं।
ढाका प्रीमियर लीग खेलेंगे शाकिब अल हसन
हालांकि बोर्ड ने शाकिब के बारे में पहले ही अपडेट दिया था। बताया गया कि ऑलराउंडर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की तैयारी के लिए ढाका प्रीमियर लीग खेलना चाहते हैं। शाकिब की जगह अफिफ हुसैन को टीम में शामिल किया गया है। वहीं मुस्तफिजुर रहमान अभी आईपीएल के लिए भारत में हैं। उन्हें भी पहले तीन मैचों से बाहर किया गया है। वह 1 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी मैच के बाद बांग्लादेश लौटेंगे। मुस्तफिजुर के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें बाहर रखा गया है। मोहम्मद शैफुद्दीन की वापसी 18 महीने बाद हुई है।
ये भी पढ़ें: 6,6,4,6,6: विल जैक्स ने राशिद खान को फोड़ा, विराट कोहली का रिएक्शन हो गया वायरल, देखें वीडियो
अनकैप्ड तनजीद हसन तमीम ने बनाई जगह
इस टीम में अनकैप्ड ओपनर तनजीद हसन तमीम को शामिल किया गया है। इस टीम से सौम्य सरकार, अनामुल हक बिजॉय, मोहम्मद नईम, एलिस अल इस्लाम और तैजुल इस्लाम भी बाहर कर दिए गए हैं। वह फरवरी में श्रीलंका के खिलाफ पिछली टी20 सीरीज का हिस्सा थे। परवेज हुसैन इमोन, तनवीर इस्लाम और मोहम्मद सैफुद्दीन ने टीम में वापसी की है। सौम्य सरकार चोटिल हैं।
जिम्बाब्वे के खिलाफ बांग्लादेश की टीम
नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), लिटन दास, तौहीद हृदॉय, महमूद उल्लाह, तनजीद हसन तमीम, जैकर अली अनिक, शाक महेदी हसन, तनजीम हसन साकिब, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, परवेज हुसैन इमोन, मोहम्मद शैफुद्दीन, तनवीर इस्लाम और अफिफ हुसैन।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: Will Jacks की 6 मिनट वाली सेंचुरी, टूट गया ‘बॉस’ का रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें: Sajeevan Sajana: पिता चलाते हैं ऑटो, बेटी ने टीम इंडिया के लिए किया डेब्यू
ये भी पढ़ें: RCB vs GT: विराट कोहली ने स्ट्राइक रेट पर तोड़ी चुप्पी, आलोचकों को दिया करारा जवाब
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
4 mins agoरोहित-विराट की फील्डिंग के मुरीद हुए भारतीय कोच, जमकर की तारीफ
21 mins agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
1 hr agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
1 hr agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
1 hr agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स
2 hrs agoरसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoकितनी संपत्ति के मालिक हैं Cristiano Ronaldo? जानकर उड़ जाएंगे होश
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines