Bangladesh vs West Indies 2nd ODI: बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई. जिसका दूसरा रोमांचक मुकाबला ढाका में खेला गया. इस मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. दोनों टीमों ने मैच में 426 रन बनाए थे. पहले स्कोर बराबर रहा था, इसके बाद सुपर ओवर में मैच का रिजल्ट निकाला गया. सुपर ओवर में वेस्टइंडीज ने जीत हासिल करके सीरीज में हार का खतरा टाला.
सुपर ओवर में वेस्टइंडीज को मिली जीत
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 213 रन बनाए. बांग्लादेश की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सौम्या सरकार ने सबसे ज्यादा 45 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा कप्तान मेहदी हसन मिराज ने 32 रन बनाए थे. वहीं वेस्टइंडीज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए गुडाकेश मोती ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे. इसके अलावा अकील हौसेन और अथिनाजे ने 2-2 विकेट हासिल किए थे.
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: ‘रोहित-विराट की फॉर्म खराब…’ दूसरे वनडे से पहले बल्लेबाजी कोच का बड़ा बयान
इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम ने भी 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 213 रन बनाए थे. वेस्टइंडीज की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शाई होप ने सबसे ज्यादा 53 रनों की नाबाद पारी खेली थी. वहीं कैसी कार्टी ने 35 रन बनाए थे. दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहने के बाद मैच सुपर ओवर में पहुंचा. इस मैच में शानदार प्रदर्शन करने के चलते शाई होप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
ऐसा रहा सुपर ओवर का रोमांच
सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 10 रन बनाए थे और बांग्लादेश के सामने जीतने के लिए 11 रनों का लक्ष्य था. वेस्टइंडीज की तरफ से सुपर ओवर में शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड ने बल्लेबाजी की थी. वहीं सुपर ओवर में बांग्लादेश की टीम 9 रन ही बना पाई थी. इस मैच को जीतने के साथ ही वेस्टइंडीज ने सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म किया.
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: बारिश बिगड़ेगी एडिलेड वनडे का खेल? मौसम की रिपोर्ट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन!
संबंधित खबरें
LIVE: मैच की शुरुआत में देरी, रोहित-विराट फैंस के लिए बुरी खबर
27 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines