BAN vs SA: बांग्लादेश को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया था। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस सीरीज का दूसरा मैच 29 अक्टूबर से चट्टोग्राम में होगा। इस मैच से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है।
कप्तानी छोड़ना चाहते हैं शांतो
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो कप्तानी छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने बोर्ड को इस बारे में बता दिया है। वो तीनों फॉर्मेट में बांग्लादेश के कप्तान हैं। उन्होंने बोर्ड से कहा कि वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के बाद कप्तानी छोड़ना चाहते हैं। ईएसपीएन क्रिकइंफो ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है।
बोर्ड को दी अपने फैसले की जानकारी
रिपोर्ट्स के अनुसार, ढाका में पहला टेस्ट मैच हारने के बाद शांतों ने बोर्ड के अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी थी। बीसीबी ने अभी तक इस मामले को लेकर चर्चा नहीं की है। बोर्ड के अध्यक्ष फारुक अहमद इस समय देश में नहीं है। वो सोमवार तक ढाका पहुंच सकते है। अगर शांतों का इस्तीफा मंजूर कर लिया जाता है तो बोर्ड को जल्द ही नए कप्तान का भी ऐलान करना पड़ेगा।
बल्लेबाजी पर देना चाहते हैं ध्यान
जानकारी के अनुसार, शांतों अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना चाहते हैं। इसी वजह से वो कप्तानी छोड़ना चाहते हैं। कप्तान बनने के बाद उनकी बल्लेबाजी पर इसका असर पड़ा है। उन्होंने केवल ने 25.76 की औसत से रन बनाए हैं। उनकी फॉर्म में गिरावट का असर टीम के प्रदर्शन पर भी पड़ा है। बोर्ड अब ऐसे खिलाड़ी की तलाश करनी होगी, जो बदलाव के दौर में टीम की कमान संभाल सके। टीम के कई खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं।
संबंधित खबरें
शाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
4 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
39 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
51 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
52 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
3 hrs agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines