BAN vs PAK: Mohammad Rizwan vs Litton Das Viral Video: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच सिलहट में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान मैदान पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. चौथे दिन मोहम्मद रिजवान और लिटन दास के बीच तीखी बहस हो गई, जिसने मैच का माहौल पूरी तरह गरमा दिया. दोनों खिलाड़ियों के बीच नोकझोंक इतना बढ़ गया कि अंपायर्स को बीच-बचाव करना पड़ा. इस दौरान पूरी बांग्लादेश की टीम रिजवान का जमकर मजाक उड़ाते हुए नजर आई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
लिटन दास और रिजवान में हुई तीखी बहस
दरअसल, यह घटना पाकिस्तान की दूसरी पारी के 72वें ओवर में हुई. मोहम्मद रिजवान ने अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद साइट स्क्रीन के पीछे हो रही हलचल को लेकर शिकायत की. लेकिन विकेटकीपिंग कर रहे लिटन दास को यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने रिजवान पर ओवरएक्टिंग करने का तंज कस दिया. उन्हें लगा कि रिजवान बांग्लादेशी गेंदबाजों की लय तोड़ने और समय बर्बाद करने के लिए जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं.
वायरल वीडियो में लिटन दास, रिजवान से कहते नजर आते हैं, “ये क्या कर रहे हो?” इसके जवाब में रिजवान साइट स्क्रीन की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं, “वो देख, वो खड़ा है.” इस पर लिटन फिर बोलते हैं, “उधर क्या देख रहे हो? इधर बैटिंग करो.” इतना ही नहीं, दास ने आगे मजाकिया अंदाज में कहा, “फिफ्टी हो गई, अब एक्टिंग शुरू हो जाएगी.” यह सुनते ही रिजवान का पारा चढ़ गया और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. इसके बाद अंपायर्स ने बीच बचाव करते हुए मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई.
ये भी पढ़ें- 6.5 फीट की लंबाई… रफ्तार में तूफानी खौफ! कौन हैं गुरनूर बरार, जिन्हें अचानक टेस्ट और वनडे दोनों टीम में मिली जगह?
बांग्लादेश की टीम ने उड़ाया रिजवान का मजाक
रिजवान को अक्सर मैदान पर अजीबोगरीब हरकतों और ड्रामे करते हुए देखा गया है. यही वजह कि ओवर खत्म होने के बाद बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने रिजवान का जमकर मजाक उड़ाया. बांग्लदेशी खिलड़ियों ने रिजवान को चिढ़ाते हुए यहां तक कह दिया कि, “इस ओवरएक्टिंग के हम 50 पैसे काटेंगे. 50 पैसे” अच्छा एक्टिंग कर रहा, ये सबको पता है.” वीडियो में बांग्लादेशी फील्डर्स कहते हुए सुनाई दिए कि, “इसके बाद टीम में जगह पक्की है, इसलिए ओवरएक्टींग कर रहा है.”
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान पर तनाव देखने को मिला हो. सीरीज के पहले टेस्ट में भी स्टंप माइक पर लिटन दास की आवाज कैद हुई थी, जिसमें वह रिजवान की पाकिस्तान में छवि को लेकर टिप्पणी करते सुनाई दिए थे.
पाकिस्तान को क्लीन स्वीप करने से सिर्फ 3 विकेट दूर बांग्लादेश
मैच की बात करें तो चौथे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 316 रन बना लिए थे. टीम को जीत के लिए अभी भी 121 रन की जरूरत है. मोहम्मद रिजवान 134 गेंदों में 75 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि साजिद खान 9 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे. वहीं, बांग्लादेश अपने टेस्ट इतिहास में पहली बार पाकिस्तान को क्लीन स्वीप करने से महज 3 विकेट दूर है. पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 104 रनों से मात देकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी.
ये भी पढ़ें- ऋषभ पंत से उपकप्तानी छीनकर ‘विलेन’ बन गए अगरकर और गंभीर, कल तक जो खराब था आज कैसे बन गया सही?
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
37 mins agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
1 hr agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका, फिन एलन भी लौटे पवेलियन
1 hr agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
2 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
3 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
3 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
4 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
5 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines