Asia Cup 2025 में खत्म हुआ इस टीम का सफर! 21 साल बाद भी नहीं मिली जीत

एशिया कप 2025 के तीसरे मैच में बांग्लादेश ने हांगकांग को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। वहीं इस मैच में मिली हार के बाद हांगकांग का सफर एशिया कप 2025 में लगभग खत्म हो गया है।

Asia Cup 2025

Asia Cup 2025

Asia Cup 2025 BAN vs HK: एशिया कप 2025 में तीसरा मैच बांग्लादेश और हांगकांग के बीच खेला गया। बांग्लादेश ने इस मैच को जीतकर एशिया कप 2025 में धमाकेदार शुरुआत की है। जहां बांग्लादेश का ये इस टूर्नामेंट का पहला मैच था तो वहीं हांगकांग ने दूसरा मैच खेला। टूर्नामेंट के दूसरे मैच में भी हांगकांग को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ हांगकांग का एशिया कप 2025 में सफर लगभग खत्म हो गया है।

विज्ञापन

21 साल बाद भी हांगकांग को नहीं मिली जीत

एशिया कप में हांगकांग की टीम पिछले 21 साल से अपनी पहली जीत का इंतजार कर रही है। 21 साल के बाद भी हांगकांग की टीम जीत हासिल नहीं कर पाई है। एशिया कप 2025 में हांगकांग की ये लगातार दूसरी हार है। इससे पहले टीम को अफगानिस्तान के हाथों पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। लगातार 2 मैचों में हार के साथ ग्रुप-ए में हांगकांग की टीम आखिरी पायदान पर बनी हुई है।

विज्ञापन

बांग्लादेश ने 7 विकेट से जीता मैच

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हांगकांग की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 143 रन बनाए थे। इस दौरान हांगकांग की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए निजाकत खान ने 40 गेंदों पर सबसे ज्यादा 42 रनों की पारी खेली। इसके अलावा जिशान अली ने 30 रन बनाए थे। वहीं बांग्लादेश की तरफ से गेंदबाजी करते हुए तस्कीन अहमद, तंजिम हसन साकिब और रिसद ने 2-2-2 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन

वहीं बांग्लादेश ने 144 रनों के लक्ष्य को 17.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। बांग्लादेश की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान लिटन दास ने 39 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली थी। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए लिटन दास को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 1 छक्का निकला था। जिसके चलते बांग्लादेश ने इस मैच को 7 विकेट से अपने नाम कर लिया था।

इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में बांग्लादेश की टीम दूसरे पायदार पहुंच गई। इसके अलावा तौहिद ने 35 रन बनाए थे। हांगकांग की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अतीक इकबाल ने 3.4 ओवर में 14 रन देकर सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ