हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Asia Cup 2025: हार के बाद फूटा राशिद खान का गुस्सा, बताया क्यों मिली शिकस्त?

BAN vs AFG Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के 9वें मैच में अफगानिस्तान को बांग्लादेश के हाथों 8 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद टीम के प्रदर्शन से कप्तान राशिद खान बेहद निराश दिखे और उन्होंने का कारण भी बताया।

विज्ञापन
rashid khan

Asia Cup 2025 Rashid Khan Statement: एशिया कप 2025 में 9वां मैंच बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला गया। दोनों टीमों का या इस टूर्नामेंट का दूसरा मैच था। इस मैच में अफगानिस्तान को 8 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस टूर्नामेंट में राशिद खान की अगुवाई वाली अफगानिस्तान की ये पहली हार है, जबकि बांग्लादेश को पहली जीत मिली। वहीं हार के बाद कप्तान राशिद खान टीम के प्रदर्शन से बेहद निराश दिखे। मैच में हार का कारण भी राशिद ने बताया।

हार के बाद क्या बोले राशिद खान?

बांग्लादेश के हाथों मिली हार के राशिद खान ने कहा कि “हम अंत तक मैच में थे, लेकिन उसे जीत नहीं दिला पाए। 18 गेंदों में 30 रन बनाना आसान था। हमने उस तरह का क्रिकेट नहीं खेला जिसके लिए हम जाने जाते हैं। हमने खुद पर बहुत दबाव बनने दिया। जिस तरह से हमने गेंद से वापसी की और उन्हें 160 के अंदर रोका, वह खास था, लेकिन बल्लेबाजी में हमने कुछ गैर जिम्मेदाराना शॉट खेले।”

आगे उन्होंने कहा “टी20 में कभी-कभी विरोधी टीम पहले छह ओवरों में ही मैच छीन लेती है, लेकिन फिर आपको वापसी करनी होती है। इस मैच से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला। एशिया कप में हर मैच अहम है। हमें श्रीलंका के खिलाफ अच्छी तैयारी करनी होगी, यह हमारे लिए एक बड़ी चुनौती होगी।”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-

146 पर सिमट गई थी अफगानिस्तान

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 154 रन बनाए थे। बांग्लादेश की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए तंजीद हसन ने सबसे ज्यादा 52 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा सैफ हसन ने 30 और तौहीद ने 26 रन बनाए थे। 155 रनों के जवाब में अफगानिस्तान की टीम 146 रन ही बना पाई थी। अफगानिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रहमानुल्लाह गुरबाज ने सबसे ज्यादा 35 रनों की पारी खेली थी, इसके अलावा अजमतुल्लाह उमरजई ने 30 रन बनाए थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola