"मैंने भी इंडिया के लिए जीता मुझे भी क्रिकेटरों जैसा दो सम्मान"...इस खिलाड़ी ने उठाई आवाज

Chirag Shetty: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खिताब पर कब्जा जमाया तो उसपर खूब धनवर्षा हुई। ICC, BCCI और राज्य सरकार ने अलग-अलग खिलाड़ियों को सम्मानित किया और बड़े पुरस्कार से नवाजा। ऐसे में अब अन्य खेलों के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। उन खिलाड़ियों का आरोप है कि जिस तरह क्रिकेट के विजेताओं को सम्मान मिल रहा है। उनके साथ ऐसा नहीं हुआ है। ये भेदभाव है।

Chirag Shetty

Chirag Shetty

T20 World Cup 2024 की विजेता टीम इंडिया पर खूब धनवर्षा हुई। चैंपियन टीम को ICC की ओर से 36 करोड़ रुपये के करीब पुरस्कार राशि मिली थी। वहीं, BCCI ने विश्व विजेता टीम को 125 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया। इस सम्मान से विश्व चैंपियन बने खिलाड़ी गदगद हैं तो दूसरी ओर अन्य खेल के खिलाड़ी इस भेदभाव से नाराज नजर आ रहे हैं। अब एक दिग्गज खिलाड़ी ने इस संदर्भ में अपनी आवाज उठाई है, जिसे सोशल मीडिया पर खूब समर्थन भी मिल रहा है।

विज्ञापन

किसने उठाई आवाज

ये आवाज उठाने वाले भारत के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी हैं। चिराग शेट्टी ने इस भेदभाव पर अपने विचार रखे और राज्य सरकार पर भी निशाना साधा। चिराग ने कहा कि जिस तरह से भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीता है उसी तरह बैडमिंटन में मैंने थॉमस कप जीता है। ये कप किसी वर्ल्ड कप से कम नहीं है, लेकिन क्रिकेट टीम को जिस तरह से सम्मान मिल रहा है। वैसा सम्मान अन्य खिलाड़ियों को क्यों नहीं मिलता है।

विज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार पर साधा निशाना

बैडमिंटन के स्टार खिलाड़ी चिराग शेट्टी ने कहा कि “वह क्रिकट के खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने भी मैच देखा और टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। इसी तरह हमने भी थॉमस कप को जीता था। 2022 से पहले कभी भारत थॉमस कप के सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंचा था लेकिन हम चैंपियन बने थे। हमारी जीत को नजरअंदाज किया गया। राज्य सरकार ने हमें पुरस्कार देना तो दूर सम्मानित तक नहीं किया। जबकि महाराष्ट्र सरकार ने क्रिकेट खिलाड़ियों को घर पर बुलाकर सम्मानित भी किया और उन्हें पुरस्कार के रूप में 11 करोड़ रुपये भी दिए। उन्हें हमारी मेहनत का भी सम्मान करना चाहिए।”

विज्ञापन

क्या है थॉमस कप

थॉमस कप बैडमिंटन का टीम इवेंट गेम है। इसे टूर्नामेंट को बैडमिंटन का वर्ल्ड कप भी कहा जाता है। भारत ने 2022 में ये कप अपने नाम किया था। चिराग शेट्टी ने टीम का प्रतिनिधित्व किया था। चिराग शेट्टी एशियन चैंपियन, वर्ल्ड चैंपियनशिप और एशियन गेम के मेडलिस्ट रह चुके हैं। चिराग मौजूदा समय में पेरिस ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन

चिराग शेट्टी की उपलब्धियां

इवेंट  वर्ष  मेडल 
वर्ल्ड चैंपियनशिप 2022 ब्रॉन्ज
थॉमस कप 2022 गोल्ड
गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 सिल्वर
बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 गोल्ड
हांगझू एशियन गेम्स 2023 गोल्ड
एशियन चैंपियनशिप (टीम इवेंट) 2023 ब्रॉन्ज
गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स (टीम इवेंट) 2018 गोल्ड
हांगझू एशियन गेम्स (टीम इवेंट) 2023 गोल्ड
बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स (टीम इवेंट) 2022 सिल्वर

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के नए हेड कोच पर बड़ा अपडेट, गौतम गंभीर को लेकर हुआ खुलासा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ