PBKS vs CSK, Shivam Dube: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 53वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पंजाब किंग्स से हो रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और टीम नियमित अंतराल में विकेट खोती रही। टीम के पावर हिटर शिवम दुबे इस मुकबाले में खाता तक नहीं खोल पाए और गोल्डन डक का शिकार हुए। राहुल चाहर की गेंद पर वह जितेश शर्मा को कैच थमा बैठे।
पिछले मैच में भी नहीं खुला था खाता
शिवम दुबे पिछले मैच में भी पंजाब किंग्स के खिलाफ शिवम दुबे गोल्डन डक पर पवेलियन लौटे थे। तब हरप्रीत बरार ने उन्हें LBW आउट किया था। दुबे को टी20 विश्व कप 2024 के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह मिली है। वह तेजी से रन बनाने के साथ ही तेज गेंदबाजी करने में भी सक्षम हैं। यही कारण है कि कई एक्सपर्ट उन्हें हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट भी मान रहे थे। IPL 2024 में हार्दिक पांड्या भी गेंद और बल्ले से फेल रहे हैं।
दुबे बना चुके हैं 350 रन
IPL 2024 में शिवम दुबे के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 11 मैच की 11 पारियों में 350 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 43.75 की और स्ट्राइक रेट 170.73 की रही है। मौजूदा सीजन में दुबे के बल्ले से 3 फिफ्टी निकली हैं। 17वें सीजन में अब तक शिवम दुबे का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 66 रन है। दुबे ने IPL में अब तक 61 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 31.65 की औसत और 147.97 की स्ट्राइक रेट से 1456 रन बनाए हैं। लीग में उनके नाम 9 अर्धशतक है।
ये भी पढ़ें: MI vs SRH Playing 11: हैदराबाद का खेल खराब कर सकती मुंबई, जानें क्या होगी प्लेइंग 11
ये भी पढ़ें: Women’s T20 World Cup 2024: आईसीसी ने जारी किया पूरा शेड्यूल, जानें किस ग्रुप में भारतीय टीम
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
6 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
7 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
8 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
9 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
11 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines