Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है, जहां पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 90 रनों से हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने मैच के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में हिस्सा लिया. जहां पर बाबर आजम ने टूटी फूटी अंग्रेजी बोली, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका मजाक बनाया जा रहा है.
बाबर आजम का उड़ा मजाक
बाबर आजम का सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ाया जा रहा है. मैच के बाद जब उनसे शाम मसूद की चोट का पूछा गया तो उन्होंने बेहद अजीब ग्रामर का इस्तेमाल किया. बाबर टीम के संतुलन और पार्टनरशिप न बन पाने पर कहना चाहते थे, लेकिन उनके जवाब ने माहौल को फनी बना दिया. बाबर ने अंग्रेजी बोलते समय कई गलतियां की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका मजाक बनाया जा रहा है.
बाबर नहीं कर सके प्रभावित
शान मसूद से कप्तानी छीनकर बाबर आजम को पाकिस्तान की कमान दी गई थी. उम्मीद थी कि बाबर आजम शानदार प्रदर्शन करेंगे और अपने बल्ले से रंग जमाएंगे. लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए. उन्होंने पहली पारी में 38 गेंदों में 23 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 3 चौके जड़े. वहीं, दूसरी पारी में उन्होंने अर्धशतक जमाया और पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने नाबाद 107 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके लगाए. हालांकि दूसरी छोर से विकेट गिरते रहे और पाकिस्तान 120 रनों पर सिमट गई. लेकिन बाबर को कई भी आउट नहीं कर सका.
ऐसा था मैच का हाल
वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 98.5 ओवर में 311 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 282 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन शान मसूद ने बनाए. उन्होंने 109 रनों की पारी खेली थी. वहीं, दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने 181 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान 120 रनों पर सिमट गई और अंत में वेस्टइंडीज ने 90 रनों से बाजी मारते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली.
संबंधित खबरें
IPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
53 mins agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
8 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
8 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
9 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
9 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
10 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
10 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
10 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines