Babar Azam Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत से पहले ही टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी बज गई है। पाकिस्तान 23 फरवरी को होने वाले महामुकाबले से पहले बड़ी चाल चलने की तैयारी कर रहा है। टीम मैनेजमेंट अपने सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बाबर आजम को फिर से उनकी फेवरेट बैटिंग पोजीशन पर बल्लेबाजी करवाने वाला है। एआरवाई न्यूज के मुताबिक, बाबर आगामी टूर्नामेंट में नंबर तीन पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं। बाबर की जगह पर ओपनिंग की जिम्मेदारी सऊद शकील संभालते हुए नजर आएंगे।
बाबर का दिल बाग-बाग
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान की सरजमीं पर खेली गई ट्राई सीरीज में बाबर आजम को ओपनर के तौर पर आजमाया गया था। हालांकि, पाकिस्तान का यह एक्सपेरिमेंट बुरी तरह से फेल रहा था। बाबर तीन पारियों में कुल मिलाकर सिर्फ 69 रन ही बना सके थे, जिसमें 29 रन उनका सर्वाधिक स्कोर था। यही वजह है कि चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की टीम कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती है। बाबर को हमेशा से ही नंबर तीन की पोजीशन खूब रास आई है।
इस बैटिंग पोजीशन पर ही खेलते हुए बाबर का वनडे में रिकॉर्ड सबसे शानदार रहा है। टूर्नामेंट में बाबर की जगह सऊद शकील ओपनर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। शकील ने पाकिस्तान की ओर से अब तक कुल 17 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 26 की औसत से 340 रन बनाए हैं। शकील के बल्ले से तीन फिफ्टी निकली है, जबकि 50 ओवर के फॉर्मेट में उन्हें अपने पहले शतक का अभी भी इंतजार है।
बाबर को पसंद नंबर तीन
बाबर ने एकदिवसीय क्रिकेट में नंबर तीन पर अब तक कुल 104 मैच खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 60.17 की दमदार औसत से 5,416 रन निकले हैं। बाबर अपनी फेवरेट बैटिंग पोजीशन पर खेलते हुए 19 शतक और 29 अर्धशतक ठोक चुके हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 158 रन रहा है। वहीं, बतौर ओपनर बाबर ने 5 मैच खेले हैं और उनके बल्ले से 17 की मामलूी औसत से सिर्फ 88 रन निकले हैं। सलामी बल्लेबाज के तौर पर बाबर का हाईएस्ट स्कोर ही 29 रन रहा है।
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ T20I सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, दो खिलाड़ी हुए बाहर
52 mins agoजीत के बावजूद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
8 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
8 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
9 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
9 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
10 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
11 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines