Babar Azam Resigned Captaincy: बाबर आजम के फैंस को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब बाबर ने वनडे और टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया। ये दूसरी बार है जब बाबर ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी है। इससे पहले वनडे विश्व कप 2023 के बाद बाबर ने कप्तानी छोड़ी थी लेकिन टी20 विश्व कप 2024 से पहले एक बार फिर से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बाबर को कप्तान नियुक्त कर दिया था। लेकिन अब एक पाकिस्तानी पत्रकार की पोस्ट से सनसनी मच गई है, जिसने दावा किया कि भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की वजह से बाबर को कप्तानी छोड़नी पड़ी है।
विराट की वजह से छोड़ी कप्तानी?
जिओ न्यूज पत्रकार आरफा फिरोज जेक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने लिखा कि बाबर आजम के करीबी दोस्तों ने उन्हें विराट कोहली का उदाहरण दिया और दूसरे शब्दों में आप कह सकते हैं कि बाबर ने कोहली के नक्शेकदम पर चलते हुए कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है।
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान क्रिकेट में मची खलबली, बाबर आजम ने छोड़ी कप्तानी, सोशल मीडिया पर बताई वजह
बाबर कोहली की तरह ही व्यक्तिगत प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहते हैं। बता दें, विराट कोहली ने साल 2021 में टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ दी थी। जिसके बाद यूजर्स ने बाबर का मजाक उड़ाना भी शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि मतलब इधर भी कोहली, खुद कुछ अपने नहीं कर सकते।
खराब दौर से गुजर रहे बाबर आजम
बाबर आजम इन दिनों क्रिकेट करियर में अपने खराब दौर से गुजर रहे हैं। टी20 विश्व कप 2024 में उन्होंने काफी निराश किया। इस टूर्नामेंट में बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम को यूएसए जैसी कमजोर टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। तब बाबर की कप्तानी पर भी काफी सवाल उठे थे। इसके बाद हाल ही में बांग्लादेश के साथ खेली गई घरेलू टेस्ट सीरीज में भी बाबर का खराब प्रदर्शन देखने को मिला। इस सीरीज में बाबर के बल्ले से एक भी अर्धशतक देखने को नहीं मिला था। जिसके बाद से लगातार बाबर को ट्रोल किया जा रहा था।
ये भी पढ़ें:- मोहम्मद शमी की वापसी को लगा झटका! सामने आई बड़ी जानकारी
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines