Babar Azam: इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार बाबर आजम का बल्ला फ्लॉप हो रहा है। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई 2 टेस्ट मैच की सीरीज में बाबर के बल्ले से एक भी बड़ी पारी नहीं निकली। हालांकि अब उन्होंने पाकिस्तान में आयोजित हो रहे घरेलू टूर्नामेंट चैंपियंस कप 2024 में हिस्सा लिया। रविवार 15 सितंबर को खेले गए मुकाबले में बाबर ने एक फिसड्डी गेंदबाज के खिलाफ रन बटोरे। उन्होंने एक ओवर में 5 चौके जड़े। हालांकि इसके बाद भी वो बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उनकी टीम को हार का भी सामना करना पड़ा।
बाबर आजम ने जड़े 5 चौके
चैंपियंस कप 2024 का आगाज 12 सितंबर से हो चुका है। 15 सितंबर को स्टैलियंस और मार्कहॉर्स के बीच मुकाबला खेला गया। स्टैलियंस की ओर से हिस्सा लेते हुए बाबर ने इस मैच में 26 साल के युवा खिलाड़ी शाहनवाज दहानी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने 8वें ओवर में दहानी को अपना निशाना बनाया। पहली गेंद डॉट होने के बाद उन्होंने लगातार 5 गेंद में 5 चौके जड़े। हालांकि बाबर बड़ी पारी नहीं खेल सके। उन्होंने 45 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली थी।
बाबर की टीम ने गंवाया मुकाबला
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मार्कहॉर्स ने सलमान आगा और इफ्तिखार अहमद की अर्धशतकीय पारी के दम पर 45 ओवर में 231/10 रन बनाए थे। इफ्तिखार ने 66 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली थी, जबकि सलमान ने 72 गेंदों में 51 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए बाबर की टीम, स्टैलियंस 23.4 ओवर में 105 रनों पर ही सिमट गई। स्टैलियंस की ओर से बाबर के अलावा सबसे ज्यादा रन शान मसूद ने बनाए थे। उन्होंने 21 गेंदों में 19 रनों की पारी खेली थी।
इंटरनेशल क्रिकेट में फ्लॉप हो रहे हैं बाबर
बाबर आखिरी 10 इंटरनेशल पारियों में एक शतक तो दूर एक अर्धशतक भी नहीं जड़ सके है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज की 4 पारियों में 64 रनों को अपने नाम किया था। इसके अलावा टी-20 विश्व कप 2024 में भी बाबर का बल्ला शांत रहा था।
ये भी पढ़ें: ‘विराट कोहली मेरी कप्तानी में खेले..’तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, जानिए क्या है सच्चाई
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
34 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
56 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines