Babar Azam: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच सेंचुरियन के मैदान पर खेला जा रहा है। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही है और टीम ने लंच ब्रेक पर अपने चार बड़े विकेट गंवा दिए हैं। वनडे सीरीज में अच्छी फॉर्म में दिखाई दिए बाबर बॉक्सिंग-डे टेस्ट की पहली पारी में फ्लॉप रहे। बाबर सिर्फ चार रन बनाकर चलते बने और डेन पैटरसन का शिकार बने। हालांकि, बाबर ने अपनी छोटी सी पारी के दौरान भी वो मुकाम हासिल कर लिया है, जहां तक सिर्फ विराट कोहली और रोहित शर्मा ही पहुंच सके हैं।
बाबर ने रच डाला इतिहास
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बाबर ने तीन रन बनाने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में चार हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। बाबर ने इसके साथ ही वो मुकाम हासिल कर लिया है, जहां तक कोई भी पाकिस्तानी बल्लेबाज नहीं पहुंच सका है। बाबर पाकिस्तान की ओर से टेस्ट में 4,000, वनडे में 5 हजार और टी-20 में 2 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। बाबर के लिए यह साल टेस्ट क्रिकेट में कुछ खास नहीं रहा है और वह एक अर्धशतक तक नहीं लगा सके हैं। पाकिस्तान की ओर से टेस्ट में 4 हजार रन पूरे करने वाले बाबर 12वें बल्लेबाज बन गए हैं।
कोहली-रोहित के क्लब में मिली जगह
बाबर आजम ने अपना नाम उस लिस्ट में शामिल कर लिया है, जहां तक सिर्फ विराट कोहली और रोहित शर्मा ही पहुंच सके हैं। बाबर क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में 4 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले महज तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। बाबर से पहले यह मुकाम सिर्फ विराट कोहली और रोहित शर्मा ही हासिल कर सके हैं। वनडे क्रिकेट में बाबर ने अब तक खेले 123 मैचों में 5,957 रन बनाए हैं, जबकि टी-20 इंटरनेशनल में उनके बल्ले से 4223 रन निकले हैं। तीनों फॉर्मेट को मिलाकर बाबर अब तक कुल 31 शतक ठोक चुके हैं। हालांकि, यह साल बाबर के लिए टेस्ट क्रिकेट में बेहद निराशाजनक रहा है और वह 9 पारियों में 16 की मामूली औसत से सिर्फ 152 रन ही बना सके हैं।
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
41 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
52 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
3 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines