हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बाबर आजम फिर बनेंगे पाकिस्तान के कप्तान? शाहीन अफरीदी से छिन सकती है कमान

विज्ञापन
Babar Azam Can Lead Pakistan Again Shaheen Afridi Can Be Removed From Captaincy

Shaheen Afridi T20 Captaincy: पाकिस्तान की टी20 और वनडे टीम के नए कप्तान शाहीन अफरीदी के ऊपर कप्तानी जाने का खतरा मंडराने लगा है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद बाबर आजम ने कप्तानी छोड़ दी थी। उसके बाद शाहीन शाह को व्हाइट बॉल और शान मसूद को रेड बॉल टीम की कमान सौंपी गई थी। अब अफरीदी की कप्तानी जा सकती है, ऐसा कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है। रिपोर्ट की मानें तो शाहीन अफरीदी इस जिम्मेदारी को संभालने के लिए काफी युवा हैं और आगामी न्यूजीलैंड सीरीज से पहले उनकी कप्तानी जा सकती है। यानी पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप में नए कप्तान के साथ उतर सकती है।

शाहीन अफरीदी ने अभी तक पांच मैचों में ही टीम की कप्तानी की है। बतौर कप्तान उनको पहली सीरीज में ही न्यूजीलैंड के हाथों 4-1 से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं उसके बाद मौजूदा पाकिस्तान सुपर लीग के सीजन में भी उनकी कप्तानी कुछ खास नहीं नजर आ रही है। यही कारण है कि उनकी कप्तानी छीने जाने की चर्चा होने लगी है। हालांकि, पिछले दो सीजन में शाहीन ने अपनी टीम लाहौर कलंदर्स को चैंपियन बनाया था।

https://twitter.com/immuhammadrafi/status/1767918377853497594

विज्ञापन

रिपोर्ट ने किया दावा!

अगर रिपोर्ट की मानें तो,’पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नए चेयरमैन मोहसिन नकवी को इसके सुझाव मिले हैं कि कप्तान बदला जाना चाहिए। कुछ लोगों को लगता है कि 23 वर्षीय शाहीन अभी इस जिम्मेदारी को संभालने के लिए काफी युवा हैं। अभी इसक पद के लिए और ज्यादा अनुभव की जरूरत है।’

रिपोर्ट में आगे कहा गया,’दूसरी तरह कुछ बोर्ड मेंबर्स का मानना है कि वर्ल्ड कप जब करीब है तो कप्तान बदलने का फैसला सही नहीं होगा। इसका निगेटिव असर टीम के परफॉर्मेंस पर पड़ सकता है। इसलिए इस पर अंतिम फैसला चेयरमैन द्वारा ही लिया जाएगा।’

विज्ञापन

कौन है कप्तान बनने का दावेदार?

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम अगले महीने पाकिस्तान के दौरे पर आएगी। इस दौरे से पहले और टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिहाज से कप्तानी पर फैसला किया जा सकता है। अगर दावेदारों की बात करें तो मोहम्मद रिजवान एक नए दावेदार कप्तानी के लिए हो सकते हैं। वहीं चर्चा फिर से पूर्व कप्तान बाबर आजम के नाम पर भी होने लगी है। इसके अलावा टीम के पास फिलहाल कोई मजबूत कैंडिडेट कप्तानी के लिए नहीं नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें- IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा खिलाड़ी पूरे आईपीएल सीजन से बाहर, क्या सरफराज खान की खुलेगी किस्मत?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: 3 ऑलराउंडर, 3 ओपनर, 2 विकेटकीपर, क्या ऐसा हो सकता है स्क्वाड? देखें Probable 15

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola