Babar Azam: मौजूदा पाकिस्तान क्रिकेट टीम में सबसे बड़े बल्लेबाज के रूप में बाबर आजम को देखा जाता है। वनडे में बाबर ने शानदार प्रदर्शन किया है और लगभग सभी टीमों के खिलाफ रन भी बनाए हैं। पाकिस्तान के लिए बाबर की भूमिका इन दिनों काफी अहम है। बाबर के पास पाकिस्तान का सबसे बड़ा बल्लेबाज बनने का मौका है। वह पूर्व महान खिलाड़ी सईद अनवर को पीछे छोड़ने से केवल 2 कदम दूर हैं।
बाबर आजम रचने वाले हैं इतिहास
इन दिनों पाकिस्तान क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है, जहां पर 5 मैचों की टी-20 सीरीज के बाद अब 3 मैचों की वनडे सीरीज का आयोजन होने वाला है। सीरीज का पहला मैच 29 मार्च को खेला जाएगा। इस सीरीज में बाबर आजम भी भाग लेंगे। उनके पास इतिहास रचने का मौका है। दरअसल दो शतक लगाते ही बाबर का शुमार पाकिस्तान की ओर से वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में हो जाएगा।
वनडे में फिलहाल सईद अनवर ने पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं। उन्होंने 20 शतक अपने नाम किए हैं, जबकि बाबर आजम वनडे में अब तक 19 शतक लगा चुके हैं। 1 शतक लगाते ही बाबर, सईद अनवर की बराबरी कर लेंगे। जबकि 2 शतक लगाते ही बाबर का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा।
बाबर आजम का शानदार करियर
साल 2015 में पाकिस्तान की ओर से डेब्यू करने वाले बाबर ने तीनों ही प्रारूप में शानदार खेल दिखाया है। उन्होंने अब तक 59 टेस्ट मैच में 42.77 की औसत के साथ 4235 रन बनाए हैं। इसके अलावा 128 वनडे मैच में इस खिलाड़ी के नाम 55.50 की शानदार औसत के साथ 6106 रन हैं। वहीं 128 टी-20 में बाबर ने 39.83 की औसत के साथ 4223 रन बनाए हैं। टेस्ट में बाबर 9, वनडे में 19 और टी-20 में 3 शतक बना चुके हैं।
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडे – शनिवार 29 मार्च, नेपियर
दूसरा वनडे – बुधवार 2 अप्रैल, हैमिल्टन
तीसरा वनडे – शनिवार 5 अप्रैल, माउंट माउंगानुई
संबंधित खबरें
भारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
30 mins agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
52 mins ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
1 hr agoLIVE: भारतीय टीम को लगा दूसरा झटका, संजू सैमसन 4 रन बनाकर हुए आउट
1 hr agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
2 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
3 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
4 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
5 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines