Babar Azam: साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 19 दिसंबर को खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन किया और 81 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल कर सीरीज भी अपने नाम कर ली। बाबर आजम ने इस मैच में चार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। साथ ही उन्होंने एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
बाबर आजम ने तोड़ दिया एमएस धोनी का रिकॉर्ड
बाबर आजम ने इस मैच में 95 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली। उन्होंने अर्धशतक जड़ने के साथ ही एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। दरसअल बाबर आजम ने सेना देश (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) के खिलाफ अर्धशतक लगाने के मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है। एमएस धोनी ने अपने करियर में 38 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। लेकिन अब बाबर के सेना देशों में 39 अर्धशतक हो गए हैं।
पाकिस्तान के बने दूसरे बल्लेबाज
इस अर्धशतक के बाद बाबर आजम पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। पाक की ओर से सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक का नाम आता है, जिन्होंने तीनों ही फॉर्मेट में 129 शतक अपने नाम किए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर बाबर औजम और मोहम्मद यूसुफ काबिज हैं। दोनों ने क्रमश 95-95 अर्धशतक जड़े हैं।
साल 2024 में पूरे किए 1 हजार रन
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में बाबर ने साल 2024 में 1 हजार रन भी अपने नाम कर लिए। उन्होंने 33 मैच की 36 पारियों में 32.18 की औसत के साथ 1062 रन बनाए हैं।
बाबर ने पूरे किए 9 हजार रन
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में बाबर ने लिस्ट A क्रिकेट में 9 हजार रन पूरे कर लिए। उन्हें 9 हजार रन पूरा करने के लिए 186 पारियों को सहारा लेना पड़ा। बाबर ने इस दौरान 30 शतक और 50 अर्धशतक अपने नाम किए हैं।
पाकिस्तान ने जीता मुकाबला
दूसरे वनडे मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 329/10 रन बनाए थे। बाबर के अलावा कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 80 और कामरान गुलाम ने 63 रनों की पारी खेली थी। जवाब में साउथ अफ्रीका 43.1 ओवर में 248/10 रनों पर सिमट गई।
ये भी पढ़ें:- ‘विराट कप्तान होते, तो नहीं होता अश्विन का संन्यास’, क्या है पूरी कहानी?
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
4 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
5 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
5 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
6 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
6 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
6 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
7 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
7 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines