Grey Nicolls MS Dhoni: एमएस धोनी भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में शामिल रहे। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने दो वर्ल्ड कप (2007, 2011) जीते। धोनी के दुनियाभर में करोड़ों फैंस हैं, लेकिन बाबर आजम को बल्ला देने वाली एक कंपनी धोनी का नाम नहीं जानती। ये सुनकर आप भी चौंक गए ना? जी हां, क्रिकेट इक्विपमेंट और क्लोदिंग ब्रांड इंग्लिश कंपनी ग्रे निकोल्स की जमकर क्लास लगा दी गई।
स्क्रीनशॉट किया शेयर
दरअसल, इंग्लैंड-वेस्ट इंडीज के बीच टेस्ट सीरीज के दौरान इंग्लैंड के विकेटकीपर जेमी स्मिथ और विंडीज के जोश दा सिल्वा ने ग्रे निकोल्स के दस्ताने पहन रखे थे। ब्रांड ने फेसबुक पर इसका स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए पोस्ट किया। जिसमें उसने लिखा- अगर आप ग्रे-निकोल्स का यूज नहीं करते, तो क्या आप विकेटकीपर भी हैं?
हमने उनके बारे में नहीं सुना
इसे शेयर करते हुए एक फैन ने पूछा- क्या आप एमएस धोनी नाम के किसी क्रिकेटर को जानते हैं? इस पर कंपनी ने जवाब देते हुए लिखा- हमने उनके बारे में नहीं सुना। ये जवाब देख भारतीय फैंस भड़क गए। एक फैन ने तो यहां तक कह दिया- क्यों सिर्फ टेम्परेरी विकेटकीपर ग्रे निकोल्स को यूज करते हैं। वहीं एक यूजर ने पूछा- मैं समझ सकता हूं क्योंकि आप उन्हें नहीं खरीद सकते। वहीं एक यूजर ने पूछा- क्या आप ग्रेटेस्ट विकेटकीपर को नहीं जानते? वहीं एक यूजर ने कहा- एमएस धोनी को न जानना उस गेंद की तरह है जो स्टंप्स को नहीं जानती। एमएस धोनी कैप्टन कूल के नाम से मशहूर रहे। वह महान कप्तान और बल्लेबाज हैं। इस उम्र में भी उनके गगनचुंबी छक्के काफी मशहूर हैं। वे अब तक के सबसे बेहतरीन विकेटकीपरों में से एक हैं। उनकी बिजली की रफ्तार से तेज स्टंपिंग को आज भी याद किया जाता है।
ये भी पढ़ें: अपनी ही टीम के खिलाफ किया गोल तो सीने में दाग दीं 6 गोलियां, हर गोली के बाद शूटर बोले- ‘गोल’
ये खिलाड़ी करते हैं ग्रे निकोल्स का बैट यूज
आपको बता दें कि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ग्रे निकोल्स का बल्ला यूज करते हैं। इसके अलावा केन विलियमसन, ओली पोप, जैक क्रॉले और हैरी ब्रूक जैसे बल्लेबाज भी ग्रे निकोल्स का बल्ला इस्तेमाल करते हैं।
ये भी पढ़ें: 8 गेंद में लगातार 8 बार स्टंप को किया हिट, खाते में आए बस 3 विकेट; क्रिकेट में नहीं सुना होगा ऐसा ‘चमत्कार’
ये भी पढ़ें: Paris Olympics: इस घोड़े पर टिकी है भारत के छोरे की किस्मत, दमदार है नाम, करेगा कमाल
ये भी पढ़ें: ओलंपिक में खेलेगा रेपिस्ट! 12 साल की बच्ची से किया था गंदा काम, अब नेशनल टीम में शामिल
ये भी पढ़ें: Paris Olympics: 14 साल उम्र, भारत की सबसे युवा एथलीट, कौन हैं धिनिधि देसिंघु? जो ओलंपिक में रच सकती हैं इतिहास
ये भी पढ़ें: IPL 2025 में ये 4 टीमें बदल सकती हैं अपना कप्तान, इस दिग्गज पर भी लटकी तलवार
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
21 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines