Pakistan players gone on leave: पाकिस्तान का प्रदर्शन टी 20 वर्ल्ड कप में कुछ खास नहीं रहा है। टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई है। पाकिस्तान को भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। आयरलैंड के खिलाफ भी पाकिस्तान को मुकाबला जीतने के लिए पसीना बहाना पड़ा। वहीं, वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद बाबर आजम सहित 5 खिलाड़ी यूनाइटेड किंगडम छुट्टी मनाने गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस छुट्टी की परमिशन दे दी है।
इंग्लैंड रवाना हुए खिलाड़ी
रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के कप्तान आजम खान, हारिस रऊफ, शादाब खान, मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम इंग्लैंड रवाना हो गए हैं। सभी खिलाड़ी इस दौरान अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएंगे। अगर वर्ल्ड कप की बात करें तो पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। टीम को अमेरिका और भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। अमेरिका के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान की टीम को काफी ज्यादा आलोचना का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा भारत के खिलाफ भी टीम ने अपने प्रदर्शन से सभी को निराश ही किया था।
लोकल क्लब में खेल सकते हैं खिलाड़ी
रिपोर्ट्स के अनुसार, खिलाड़ी लोकल क्लब से बात भी कर सकते है। वो काउंटी क्रिकेट में नहीं खेलेंगे लेकिन वो अपने खेल में सुधार के लिए लोकल क्लब से जुड़ सकते हैं। खिलाड़ी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने से पहले कुछ समय का ऑफ लेना चाहते हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ खेलनी हैं अगली सीरीज
पाकिस्तान को नेक्स्ट सीरीज अगस्त में खेलनी हैं। ये सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ होगी। दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों के पास अभी काफी ज्यादा समय है। पाकिस्तान के लिमिटेड ओवर के कोच गैरी कर्स्टन और सहायक कोच अजहर महमूद भी अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो गए हैं । वो भी अगस्त तक वापस टीम से जुड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: सुपर-8 में टीम इंडिया के मैच कंफर्म, ऑस्ट्रेलिया नहीं इस टीम से होगा खतरा
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: सुपर-8 की 8 टीमें पक्की, 12 टीमें बाहर; 4-4 टीमों के बने 2 ग्रुप
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
12 mins agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
45 mins agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
1 hr agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
2 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
3 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
4 hrs agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
12 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
12 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
12 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines