Uttarakhand Premier League 2024: 15 सितंबर से उत्तराखंड प्रीमियर लीग का आगाज हो रहा है। इस लीग में आईपीएल के कई स्टार खिलाड़ी नजर आने वाले हैं। उनके अलावा राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी भी अपना दम-खम दिखाने के लिए तैयार हैं। टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी में पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक गायक भी भाग लेंगे। वह अपनी सुरीली आवाज़ से फैंस को मनोरंजन करेंगे।
पंजाबी सिंगर का होगा जलवा
यूपीएल 2024 के ओपनिंग सेरेमनी में पंजाबी सिंगर बी प्राक भाग लेने वाले हैं। उद्घाटन समारोह में देहरादून के लोग बी प्राक की अवाज का मजा फ्री में उठा सकते हैं। ओपनिंग सेरेमनी में फैंस के लिए एंट्री मुफ्त है। यूपीएल 2024 में कई टीमें भाग लेंगी। इसकी ओपनिंग सेरेमनी दोपहर 3 बजे देहरादून स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाली है।
ये खिलाड़ी बिखेरेंगे जलवा
यूपीएल टी-20 2024 में आकाश मधवाल, आदित्य तारे,कुणाल चंदेला, राजन कुमार, समर्थ रविकुमार, एकता बिष्ट, नीलम बिष्ट और मानसी जोशी जैसे खिलाड़ी अपनी फ्रेंचाइजी की कप्तानी संभालने वाले हैं।
ये फ्रेंचाइजी बनेंगी हिस्सा
यूपीएल 2024 में टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें भाग लेंगी। जिसमें पिथौरागढ़ हरिकेंस, यूएसएन इंडियंस, देहरादून वॉरियर्स, हरिद्वार स्प्रिंग एल्मास, नैनीताल एसजी पाइपर्स और मसूरी थंडर्स जैसी टीमें भाग लेंगी।
कहां होगा लाइव प्रसारण?
टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 एचडी और सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 पर होगा। इसके अलावा फैन कोड पर भी यूपीएल 2024 की लाइव स्ट्रिमिंग होगी। स्टेडियम में जाकर मैच देखने वाले प्रशंसकों के लिए पेटीएम इनसाइडर पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
ये भी पढ़ें: UP T20 League 2024: IPL में गदर मचाने वाले खिलाड़ी का हुआ बुरा हाल, आंकड़े देख नहीं होगा यकीन
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
35 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines