हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

17 साल के खिलाड़ी पर आया MS Dhoni का दिल, IPL 2025 से पहले दिया बड़ा ऑफर

Ayush Mhatre: आगामी आईपीएल सीजन से पहले मुंबई के 17 साल के खिलाड़ी पर सीएसके पैसा लगा सकती है। आईपीएल 2025 से पहले इस खिलाड़ी को बड़ा ऑफर भी मिला है।

विज्ञापन

MS Dhoni: आईपीएल 2025 को लेकर सभी टीमें तैयारियां शुरू कर चुकी हैं। मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को होने वाला है। इस बार कई खिलाड़ियों की किस्मत का दरवाजा खुलने वाला है। वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक सीएसके ने मेगा ऑक्शन से पहले ही बड़ा दांव खेल दिया है। सीएसके ने 17 साल के आयुष म्हात्रे को बड़ा ऑफर दे दिया है।

आयुष म्हात्रे को मिला बड़ा ऑफर

ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ मुंबई की ओर से अपना डेब्यू करने वाले आयुष म्हात्रे की बल्लेबाजी ने सीएसके को खासा प्रभावित किया है। वह लगातार सीएसके के लिए रन बना रहे हैं। उन्होंने हाल ही में महाराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में 176 रनों की शानदार पारी खेली थी। अब 17 साल के इस बल्लेबाज ने एमएस धोनी को खासा प्रभावित कर लिया है। सीएसके ने आयुष को बड़ा ऑफर दिया है। अब सीएसके ने उन्हें पांचवे रणजी राउंड के बीच 6 दिनों के ब्रेक के दौरान ट्रायल के लिए बुलाया है।

ये ट्रायल 16 नवंबर को समाप्त होगा। सीएसके उभरते हुए सितारों पर दांव लगाने के लिए जानी जाती है। पिछले सीजन सीएसके ने युवा अनकैप्ड खिलाड़ी समीर रिजवी को भी करोड़ों रुपये खर्च कर अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। अब म्हात्रे पर भी सीएसके बड़ा दांव खेल सकती है। बस उन्हें ट्रायल में चयनकर्ताओं को खासा प्रभावित करना होगा।

विज्ञापन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी मिली जगह

आयुष म्हात्रे को मुंबई टीम के 28 सदस्यों में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए भी चुना गया है। वह मुंबई के लिए इस टूर्नामेंट में भी जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आगाज 23 नवंबर से शुरू होने वाला है।

छोटा है पर दमदार करियर

म्हात्रे ने अब तक मुंबई के लिए 5 प्रथम श्रेणी मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंन इस दौरान 35.66 की औसत के साथ 321 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक के अलावा 1 अर्धशतक अपने नाम किया है। मुंबई के लिए उन्होंने आखिरी मैच उड़ीसा के खिलाफ खेला था, जिसमें इस बल्लेबाज ने 18 रनों की पारी खेली थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: IND vs SA: मार्को जेनसन के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने खोया आपा, जमकर हुई बहस का VIDEO वायरल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola