Ayush Badoni Nitish Rana: भारत में इस समय सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का रोमांच जारी है, जहां टूर्नामेंट में एक से बढ़कर एक मैच देखने को मिल रहे हैं। बुधवार को इस टूर्नामेंट में दिल्ली और उत्तर प्रदेश की टीमों का क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान आमना-सामना हुआ, जहां दिल्ली ने जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। मैच के दौरान दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी और उत्तर प्रदेश के नीतीश राणा आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच इस कदर नोकझोंक हुई कि अंपायर को दखल देना पड़ा और उन्होंने बीच-बचाव कर दोनों खिलाड़ियों को दूर किया।
यह वाकया दिल्ली की पारी के दौरान हुआ, जहां नितीश गेंदबाजी कर रहे थे और क्रीज पर बडोनी थे। दिल्ली के कप्तान यहां नितीश की गेंद पर सिंगल लेकर नॉन स्ट्राइक रेट पर पहुंच गए। इस दौरान दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे को कुछ-कुछ बोलने लगे, जिससे लड़ाई बढ़ने लगी। विवाद को बढ़ता देख अंपायर ने तुरंत ही बीच-बचाव किया और दोनों खिलाड़ियों को दूर किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
नितीश का लड़ाई संग रहा है नाता
ऐसा पहली बार नहीं है जब नितीश मैच के दौरान किसी खिलाड़ी से भिड़ते नजर आए हैं। वो इससे पहले मुंबई इंडियंस के रितिक शौकीन से भी आईपीएल मैच के दौरान भिड़ चुके हैं। यह बात आईपीएल 2023 की है, जब वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में जल्दी आउट होने पर नितीश का रितिक संग झगड़ा हो गया। इस वाकये के बाद अंपायर ने उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया था। फिलहाल मौजूदा लड़ाई के बाद नितीश पर अंपायर की तरफ से कोई जुर्माना नहीं लगाया गया है।
यह भी पढ़ें: विराट से पंगा लेने वाले गेंदबाज का बुरा हाल, 13 बॉल का फेंका ओवर, भूल गया गेंदबाजी करना!
मैच का क्या रहा हाल
नितीश ने मैच में 23 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। दिल्ली ने अनुज रावत की दमदार फिफ्टी और प्रियांश आर्य और यश ढुल की तेजतर्रार पारी की बदौलत 193 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। इसके जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम शुरुआत में ही लड़खड़ा गई, जहां राणा को बडोनी ने अपनी स्पिन के जाल में फंसाते हुए सस्ते में आउट कर दिया। नितीश यहां सिर्फ दो रन ही बना सके। टीम के लिए प्रियम गर्ग ने सबसे ज्यादा 54 रनों की पारी खेली, लेकिन वो उत्तर प्रदेश को जीत नहीं दिला सके।
IPL 2025 में किस टीम से खेलेंगे नितीश-बडोनी
आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में नीतीश राणा को इस बार राजस्थान रॉयल्स ने 4.20 करोड़ रुपए में खरीदा है। वो काफी समय तक कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले, लेकिन इस बार टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया। इसके अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स टीम ने बडोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर 4 करोड़ में अपने साथ बरकरार रखा है।
यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: क्या अब टेस्ट क्रिकेट का 3 Day Format आ जाना चाहिए!
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
10 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
20 mins agoवैभव अभिषेक को भी मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
20 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
35 mins agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
1 hr agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines