Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद के लिए मौजूदा समय ठीक नहीं चल रहा है। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान टीम को अपने घर में बांग्लादेश के खिलाफ करारी हार झेलनी पड़ी। इस हार के खिलाफ फैंस उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्हें ऐसे सवालों का सामना करना पड़ा, जिसके लिए वो तैयार नहीं थे। बात यहां तक पहुंच गई कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मीडिया डायरेक्टर समी उल हसन को हस्तक्षेप करना करना पड़ा।
दरअसल पत्रकार ने मसूद से एक सवाल किया था, जिसमें पाक कप्तान से कहा गया, ‘शान, आपने कहा था कि जब तक पीसीबी आपको मौका दे रही है, तब तक आप इस पद पर बने रहेंगे। लेकिन क्या आपका विवेक आपको नहीं कहता है कि आप लगातार हार रहे हैं और प्रदर्शन करने में सक्षम नहीं हैं। आपको कप्तानी का पद छोड़ देना चाहिए।’ प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस सवाल पर स्पष्ट रूप से नाराज मसूद ने समी उल हसन की ओर देखा और फिर पत्रकार की ओर देखते हुए चेहरे पर मुस्कान के साथ उस अजीब क्षण को संभाला। उन्होंने यहां सवाल का कोई जवाब नहीं दिया।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: कानपुर टेस्ट में भारत की जीत पक्की! अब करना होगा ये काम
‘आपके सामने पाकिस्तान का कप्तान बैठा है’
इसके बाद मामले को संभालते हुए समी उल हसन ने कहा, ‘आप सभी से एक विनम्र अनुरोध है। आपके सामने पाकिस्तान का कप्तान बैठा है। आप बिल्कुल सवाल कर सकते हैं। लेकिन कृपया सम्मान दिखाएं। आपने जो सवाल पूछा, वह पाकिस्तान के कप्तान से पूछने का सही तरीका नहीं था।’
लगातार हार रही है पाक टीम
बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के पहले मैच के लिए टेस्ट कप्तान बनाए रखने के बाद मसूद की मीडिया से यह पहली मुलाकात थी। लगातार हार के बावजूद अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वाले खिलाड़ियों पर टिके रहने और घरेलू क्रिकेट में कुछ युवा प्रतिभाओं को नजरअंदाज करने के लिए पीसीबी और सिलेक्शन कमिटी की आलोचना हो रही है। इसके बाद चीफ सिलेक्टर मोहम्मद यूसुफ को भी अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: क्या ड्रॉ हो जाएगा कानपुर टेस्ट? यहां देखें पांचवें दिन के मौसम पर ताजा अपडेट
संबंधित खबरें
दिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
35 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
36 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
51 mins agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
1 hr agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines