हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: पान बेचने वाले के बेटे को मिला टीम इंडिया में मौका, प्रोटियाज टीम के खिलाफ मचाएगा हाहाकार

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली 4 मैच की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। सीरीज के लिए कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है।

विज्ञापन

India vs South Africa: भारतीय टीम नवंबर में साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी, जहां पर 4 मैच की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 25 अक्टूबर को टीम का ऐलान कर दिया। टीम में कई खिलाड़ियों को मौका मिला है। वहीं भारतीय स्क्वाड में एक ऐसे खिलाड़ी को मौका मिला है, जिसके पिता कभी पान की दुकान चलाते थे।

अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में मौका

हम बात कर रहे हैं तेज गेंदबाज आवेश खान की, जिन्हें टी-20 सीरीज में मौका दिया गया है। आवेश खान के पिता कभी इंदौर में गुमटी (छोटी दुकान) चलाकर पान बेचते थे। आवेश खान जब 14 साल के थे तब सड़क निर्माण के लिए उनके पिता की दुकान  तोड़ दी गई थी। इसके बाद आवेश के घर में आर्थिक तंगी आई। लेकिन इस चीज को उन्होंने कभी भी कमजोरी नहीं बनने दिया। आवेश को पहले भी भारतीय टीम के लिए मौका मिल चुका है। अब उन्हें एक बार फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में मौका दिया गया है।

क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे टेस्ट जीत पाएगी टीम इंडिया?

विज्ञापन

View Results

8 नवंबर से आगाज

8 नवंबर से भारतीय टीम टी-20 सीरीज का पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद भारतीय टीम दूसरा मैच 10 नवंबर को खेलेगी। तीसरा मैच 13 नवंबर को खेला जाएगा, जबकि आखिरी मैच 15 नवंबर को खेला जाना है।

विज्ञापन

इस सीरीज के लिए आवेश खान के आलावा रमनदीप को भी मौका दिया गया है, रमनदीप पहली बार भारतीय टीम का हिस्सा बने हैं।

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सरफराज-नीतीश रेड्डी को मिली टीम में जगह

विज्ञापन

ऐसा रहा है आवेश खान का करियर

आवेश खान ने भारत के लिए साल 2022 में डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 8 वनडे मैच में 9 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 23 टी-20 मैच में 25 विकेट अपने नाम किए हैं। आईपीएल में वह राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 63 मैच में 74 विकेट अपने नाम किए हैं।

साउथ अफ्रीका के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक, आवेश खान, यश दयाल।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: खून से लथपथ जर्सी, शरीर पर हावी होता दर्द, फिर भी क्रीज पर डटा रहा ‘योद्धा’

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola