AUS vs IND: जानें कैसा होगा पर्थ का मौसम, क्या बारिश बिगाड़ेगी पहले दिन का खेल?

Australis vs India 1st Test: पर्थ में आज से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शुरू होने जा रहा है। ऐसे में कैसा रहेगा आज पर्थ का मौसम पढ़िए इस रिपोर्ट में…

aus vs ind

aus vs ind

Australis vs India 1st Test: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत आज से हो रही है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज भारतीय समयानुसार सुबह 7:50 बजे शुरू होगा। ये मुकाबला पर्थ में खेला जाएगा। ऐसे में फैंस की नजरें आज पर्थ के मौसम पर भी टिकी है। तो आइए नजर डालते हैं आज पर्थ के मौसम पर…

विज्ञापन

कैसा रहेगा पर्थ का मौसम?

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार पर्थ में आज मौसम साफ रहेगा। इसके अलावा बारिश की ज्यादा संभावना नहीं है। हालांकि शाम तक मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। यानी पहले दिन पर्थ में दर्शकों को पूरे मैच का रोमांच देखने को मिलेगा। 10 बजे के बाद हल्की हवा और धूप निकलने के आसार है।

विज्ञापन

विज्ञापन

बिना रोहित के उतरेगी टीम इंडिया

कप्तान रोहित शर्मा पहले टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं होंगे। दरअसल रोहित दूसरी बार पिता बने हैं तो इसलिए वे अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। रोहित की जगह पर्थ टेस्ट में जसप्रीत बुमराह कप्तानी करते हुए दिखाई देने वाली है। इसके अलावा टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन भी काफी दिलचस्प होने वाली है।

विज्ञापन

2 खिलाड़ियों का हो सकता है डेब्यू

पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया के जो खिलाड़ी डेब्यू कर सकते हैं। जी हां इस दौरे के लिए भारतीय टीम में युवा धाकड़ ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी और तेज गेंदबाज हर्षित राणा को भी चुना गया है। ऐसे में रिपोर्ट सामने आ रही है कि इन दोनों खिलाड़ियों को पर्थ टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ