ऑस्ट्रेलिया को अपने घर पर बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. लेकिन इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी मैथ्यू केली ने संन्यास की घोषणा की है. उनके 10 सालके करियर पर विराम लग गया है. उन्होंने चोटों की वजह से संन्यास का फैसला किया है. मैथ्यू केली को ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला. लेकिन इस गेंदबाज ने घरेलू क्रिकेट और बिग बैश लीग में धमाकेदार प्रदर्शन किया है.
स्टार खिलाड़ी ने लिया संन्यास
मैथ्यू कैली वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और पर्थ स्कॉर्चर्स के तेज गेंदबाज थे. 31 साल की उम्र में ही उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया. केली ने रेड-बॉल और व्हाइट-बॉल क्रिकेट में कई शानदार रिकॉर्ड बनाए हैं. साउथ अफ्रीका के डरबन में जन्में केली का कहना है कि वह पहली बार जब WACA ग्राउंड के गेट से अंदर गए, तो उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ये खेल उनको कितनी दूर तक ले जाएगा. ये जगह उनके लिए पसंदीदा जगह में शुमार हो गई और उनके घर जैसी भी बन गई.
तीन बार शेफील्ड शील्ड का खिताब जीता
केली वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के अहम गेंदबाज थे. उन्होंने टीम में रहते हुए लगातार 2021-22 से 2023-24 तक लगातार तीन बार शेफील्ड शील्ड का खिताब जीता. उन्होंने 2022-23 शेफील्ड शील्ड फाइनल मुकाबले में विक्टोरिया के खिलाफ 6 विकेट भी लिए थे. इस सीजन उन्होंने कुल 35 विकेट अपने नाम किए थे. इसके अलावा वह ऑस्ट्रेलिया में तीन वनडे कप का फाइनल भी खेले. उन्होंने साल 2018 से 2025 तक बीबीएल में पर्थ स्कॉचर्स का प्रतिनिधित्व भी किया.
करियर पर एक नजर
केली ने 59 फर्स्ट क्लास मैच में 27.43 की औसत और 2.78 की इकोनॉमी रेट के साथ 180 विकेट लिए, जबकि 29 लिस्ट A मैच में उन्होंने 34 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा 42 टी-20 मैच में उन्होंने 60 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. बीबीएल में उन्होंने 39 मैच खेलते हुए 55 विकेट हासिल किए.
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
15 mins agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
15 mins ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
3 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: रोहित शर्मा शून्य पर लौटे पवेलियन, टीम इंडिया की निराशाजनक शुरुआत
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines