Sam Elliot Picks 7 Wickets: इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में डॉमेस्टिक लिस्ट-ए टूर्नामेंट वनडे कप खेला जा रहा है। जिसमें एक मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने काफी खतरनाक गेंदबाजी का नजारा पेश किया। मैच के दौरान इस गेंदबाज ने विपक्षी बल्लेबाजों को ज्यादा देर क्रीज पर टिकने नहीं दिया। ये गेंदबाज बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटा। इतना ही नहीं गेंद के अलावा बल्ले से भी इस खिलाड़ी ने कमाल करके दिखाया।
8 रन देकर झटके 7 विकेट
ऑस्ट्रेलिया के डॉमेस्टिक लिस्ट-ए टूर्नामेंट वनडे कप में तस्मानिया की बल्लेबाजी को विक्टोरिया के सैम एलियट ने तहस-नहस करते हुए रख दिया था। 23 सितंबर को मेलबर्न में विक्टोरिया और तस्मानिया के बीच एक मुकाबला खेला गया। मैच में सैम एलियट की खतरनाक गेंदबाजी देखने को मिली। सैम ने अकेले ही तस्मानिया की आधी टीम को आउट कर दिया था।
ये भी पढ़ें:- Video: कल रात खेतों में तू आई नहीं..श्रेयस अय्यर की बहन ने ऐसे दिया जवाब, लूट ली महफिल
इस मैच में सैम ने गेंदबादी करते हुए महज 8 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे। मैच में सैम ने अपने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर विकेट चटकाया था। मैच में एक समय सैम ने 6.2 ओवर में ही 8 रन देकर 7 विकेट अपने नाम कर लिए थे। पूरे मैच के दौरान सैम ने 12 रन खर्च किए थे।
बल्ले से भी किया अच्छा प्रदर्शन
इस मैच में सैम एलियट 11वें ओवर में गेंदबाजी करने आए थे। पहली ही गेंद से उनका रौद्र रूप देखने को मिला। मैच में सैम ने 8 ओवर में 12 रन देकर 7 विकेट चटकाने का कारनामा किया। जिसके चलते तस्मानिया की पूरी टीम महज 126 रनों पर ही ढेर हो गई थी। इसके अलावा सैम एलियट ने बल्लेबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन किया। 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सैम ने 28 गेंद खेलकर 19 रन बनाए थे। बता दें, साल 2004 में ऑस्ट्रेलिया धाकड़ तेज गेंदबाज शॉन टैट ने 8 विकेट लेने का कारनामा किया था। जिसके सैम चूक गए।
ये भी पढ़ें:- Video: WTC पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा बदलाव, ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, टीम इंडिया को हुआ फायदा
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
24 mins agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
57 mins agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
1 hr agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
2 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
3 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
4 hrs agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
12 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
12 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
12 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines