Amanda Wellington Exclusive Interview: ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की स्टार स्पिनर अमांडा वेलिंगटन हाल ही में तब सुर्खियों में आईं, जब वो एडिलेड में हुए पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में नजर आईं. वेलिंगटन ने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज पर जाकर दिलजीत को एक खास एडिलेड स्ट्राइकर्स जर्सी गिफ्ट की और खुद को दिलजीत का बहुत बड़ा फैन बताया. अमांडा ऑस्ट्रेलिया के लिए 2018 और 2022 वर्ल्ड कप जीत चुकी हैं, लेकिन उनका दिल भारत के लिए भी धड़कता है.
अमांडा ने हाल ही में एडिलेड में न्यूज 24 से बात करते हुए भारत के प्रति अपने प्यार और जुड़ाव के बारे में खुलकर बातें कीं. साथ ही उन्होंने एक दिन टीम इंडिया के लिए खेलने की इच्छा भी जताई. तो चलिए जानते हैं अमांडा ने इंटरव्यू में क्या-क्या कहा?
‘भारत से खास जुड़ाव महसूस करती हूं’ – अमांडा
एडिलेड में न्यूज 24 के लिए राजुल शर्मा के साथ खास बातचीत में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर अमांडा वेलिंगटन ने कहा कि वो अंदर से एक भारतीय हैं और भारत से खास जुड़ाव महसूस करती हैं. अमांडा ने कहा, “2016 में जब पहली बार भारत आई थी, तभी से मुझे वहां की वाइब, खाना और कल्चर बहुत पसंद आया. भारतीय खाना बहुत टेस्टी और मसालेदार होता है और मुझे मसाले बेहद पसंद हैं.”
ताजमहल के सामने पंजाबी लड़के से की सगाई
अमांडा ने आगे बताया कि उनकी सगाई एक पंजाबी लड़के हमराज से हुई है और ये खूबसूरत पल ताजमहल के सामने हुआ. उन्होंने कहा, “हमराज का परिवार बहुत प्यारा है. हमने ताजमहल में सगाई की, वहां के कुछ पारंपरिक गहने भी लिए. अब मैं हिंदी और पंजाबी सीखने की कोशिश कर रही हूं, मंदिर जाती हूं और मंगलवार-शनिवार को शाकाहारी रहती हूं. मैं भारतीय संस्कृति अपनाने की कोशिश कर रही हूं और इसमें मुझे अच्छा लग रहा है.”
टीम इंडिया के लिए खेलने की जताई इच्छा
2018 और 2022 के वनडे वर्ल्ड कप की विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रह चुकी अमांडा ने एक दिन भारत के लिए खेलने की इच्छा भी जताई है. अमांडा ने कहा, “मुझे लगता है कि मैं अंदर से भारतीय हूं. शायद पिछले जन्म में मैं भारतीय ही थी. शादी के बाद मेरे पास दोहरी नागरिकता होगी, तो कौन जानता है, शायद एक दिन भारत के लिए खेलना भी संभव हो सकता है.”
ये भी पढ़ें- IPL इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड! रवींद्र जडेजा RR और संजू सैमसन बनेंगे CSK का हिस्सा? रिपोर्ट में खुलासा
WPL 2026 को लेकर उत्साहित हैं अमांडा
महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए 27 नवंबर को मेगा ऑक्शन होने वाला है. अमांडा ऑक्शन पूल में शामिल हैं और अगले सीजन टूर्नामेंट में खेलने के लिए उत्साहित हैं. उन्होंने, “मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूं. उम्मीद है कि इस साल मेरा सिलेक्शन हो जाएगा और जनवरी में मैं फिर से भारत आकर WPL खेलूंगी.” बता दें कि, अमांडा ने अभी तक WPL में हिस्सा नहीं लिया है, लेकिन अन्य फ्रेंचाइजी लीगों में अपनी गेंदबाजी से धमाल मचा चुकी हैं.
अमांडा वेलिंगटन का क्रिकेट करियर
लेग स्पिनर अमांडा ने 2016 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. वह ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक 1 टेस्ट, 14 वनडे और 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 2, 18 और 10 विकेट अपने नाम किए हैं. इसके अलावा, अमांडा इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग में ओवल इनविंसिबल्स टीम का हिस्सा हैं. द हंड्रेड में उनके नाम 40 मैचों में 52 विकेट हैं.
ये भी पढ़ें- अभिषेक-वरुण नहीं, वाशिंगटन सुंदर को मिला ये बड़ा अवॉर्ड, ड्रेसिंग रूम का भी जीता दिल
संबंधित खबरें
इंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
18 mins agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
22 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
1 hr agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
1 hr ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
1 hr agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
2 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines