इंटरनेशनल क्रिकेट का पहला शतकवीर, 147 साल पहले जड़ा शतक; आज भी चर्चे हैं बरकरार

शतक जड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए खास होता है। इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जड़ने का सिलसिला 147 साल पहले एक ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज द्वारा शुरू हुआ था।

इंटरनेशनल क्रिकेट का पहला शतकवीर, 147 साल पहले जड़ा शतक; आज भी चर्चे हैं बरकरार

First Internatioanal Century In Cricket: क्रिकेट का खेल अब ग्लोबल लेवल पर पहुंच गया है, जहां इसको पसंद करने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस खेल का इतिहास काफी पुराना है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू हुआ यह खेल अब कई देशों में खेला जाता है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का पहला मैच 1877 में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 15 से 19 मार्च तक खेला गया और इसी के साथ इस खूबसूरत खेल की शुरुआत हो गई। टेस्ट क्रिकेट का पहला शतक जड़ने का श्रेय ऑस्ट्रेलिया के चार्ल्स बैनरमैन को जाता है।

विज्ञापन

20 रन पार करने वाले पहले खिलाड़ी

उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले ही टेस्ट में 165 रनों की जोरदार पारी खेलकर यह उपलब्धि हासिल की थी। सिर्फ शतक ही नहीं, बैनरमैन के नाम टेस्ट में पहला अर्धशतक और पहला 150 रन बनाने का भी रिकॉर्ड है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में बैनरमैन ने शानदार शतक बनाया और ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से 20 के स्कोर को पार करने वाले एकमात्र खिलाड़ी थे। उन्होंने 285 का सामना करते हुए 165 रन बनाए। उनका शतक जाहिर तौर पर क्रिकेट इतिहास में बेहद खास था क्योंकि यह पहला शतक था।

विज्ञापन

बैनरमैन रिटायर हर्ट होने वाले पहले क्रिकेटर

बैनरमैन 165 के स्कोर पर नाबाद रहे और रिटायर हर्ट हो गए। वह संभवत: पहले क्रिकेटर थे जो किसी इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में खेलते समय घायल हो गए थे। बैनरमैन की 165 रनों की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 245 रनों का स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलियाई पारी में बैनरमैन द्वारा बनाए गए रन कुल रनों का 67.3% था। बैनरमैन ने 165 रन की अपनी पारी में 18 चौके लगाए। इस तरह वह एक पारी में 15 या उससे अधिक चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज थे।

विज्ञापन

ऐसा था पूरे मैच का हाल

ऑस्ट्रेलिया के 245 रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 196 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज हैरी जप ने 63 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। बैनरमैन दूसरी पारी में बड़ा स्कोर बनाने में असफल रहे और सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गए। टीम यहां 104 रनों पर ही ऑलआउट हो गई और इस तरह से इंग्लैंड को 153 रनों का टारगेट मिला। हालांकि टीम 108 रन ही बना सकी और यह मैच 45 रनों से हार गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ