हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND W vs AUS W: ऐतिहासिक मैच में मिली टीम इंडिया को हार, ऑस्ट्रेलिया ने 19 रनों से मारी बाजी

IND W vs AUS W T20: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मैच 19 फरवरी को खेला गया, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया.

विज्ञापन

IND W vs AUS W T20: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम और भारतीय महिला टीम के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 19 फरवरी को खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया ने 2 मैचों की खेली जा रही सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया. हरमनप्रीत कौर का ये 356वां इंटरनेशनल मैच था और वह सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली खिलाड़ी बन गईं. ऐतिहासिक मैच में हरमप्रीत कौर एंड कंपनी को हार का सामना करना पड़ा.

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने बनाए थे 163 रन

पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 163/5 रन बनाए थे. जॉर्जिया वॉल ने 57 गेंदों में 88 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके अलावा बेथ मूनी ने 39 गेंदों में 46 रन बनाए थे. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 128 रनों की साझेदारी की. इसके अलावा फीबी लिचफील्ड ने 5 गेंदों में 6 रन बनाए थे. वहीं, एलीस पेरी ने 10 गेंदों में 7 रन बनाए थे. भारत की ओर से अरुधंति रेड्डी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए. इसके अलावा रेणुका सिंह ने 1 विकेट झटका था.

144 रनों पर सिमटी भारतीय टीम

164 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय महिला टीम को अच्छी शुरुआत मिली थी. शेफाली वर्मा ने 23 गेंदों में 29 रन बनाए, जबकि स्मृति मंधाना ने 24 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 6 गेंदों में 4 रन बनाए थे. वहीं, हरमनप्रीत कौर ने 30 गेंदों में 36 रन बनाए. भारत की ओर से कोई भी खिलाड़ी खासा प्रभावित नहीं कर सका. भारत 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 144 रनों ही बना सका. अंत में ऑस्ट्रेलिया ने 19 रनों से जीत हासिल कर ली.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: SL vs ZIM: जिम्बाब्वे ने किया दूसरा ‘बड़ा’ उलटफेर, AUS के बाद श्रीलंका को चटाई धूल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola