AUS vs WI: 11 छक्के, 6 चौके, टिम डेविड ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, बने पहले ऑस्ट्रेलियन

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में टिम डेविड ने महज 37 गेंदों पर शतक लगाकर इतिहास रच दिया। इस दौरान उनके बल्ले से 11 छक्के और 6 चौके देखने को मिले ।

Tim David

Tim David

Australia vs West Indies 3rd T20I: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच अब 3 मैचों की टी20 सीरीज खत्म हो चुका है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच सेंट किट्स में खेला गया। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीतकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया। टेस्ट के बाद टी20 सीरीज में भी कंगारू टीम ने मेजबान वेस्टंडीज का सूपड़ा साफ किया। तीसरे मैच में टिम डेविड की तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिली और उन्होंने शानदार शतक लगाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई, इसके साथ ही टिम डेविड के नाम एक खास उपलब्धि भी दर्ज हो गई है।

विज्ञापन

टिम डेविड ने रचा इतिहास

इस मैच में टिम डेविड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 37 गेंदों पर शतक जड़ा। इस दौरान उनके बल्ले से 11 छक्के और 6 चौके देखने को मिले। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 275.68 का रहा था। इसके साथ ही अब टिम डेविड टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। मैच में टिम डेविड 37 गेंदों पर 102 रन बनाकर नाबाद रहे।

विज्ञापन

वेस्टइंडीज ने बनाए थे 214 रन

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 4 विकेट खोकर 214 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शाई होप ने शानदार शतक लगाते हुए 57 गेंदों पर 102 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और 6 छक्के निकले थे। इसके अलावा ब्रैंडन किंग ने 36 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली थी।

विज्ञापन

215 रनों के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 16.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टिम डेविड ने 102 और मिचेल ओवेन ने 16 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली। जिसमें 3 छक्के और 2 चौके शामिल थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ