Australia vs Pakistan: क्रिकेट के मैदान पर कई वजहों से आपने मैच रुकते हुए देखा होगा। कभी खिलाड़ियों का चोटिल होना या फिर बारिश की वजह से मैच में देरी होना आम बात है। इस तरह की घटना हमेशा सामने आती रहती है। हालांकि इतिहास में एक क्रिकेट मैच ऐसा भी हुआ है, जब अंपायर के न होने की वजह से मैच को रोका गया था। ये घटना साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले गए एमसीजी टेस्ट के दौरान हुई थी।
अंपायर की वजह से रुका था मैच
पाकिस्तान ने साल 2023 के आखिर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। एमसीजी में खेले गए तीसरे मुकाबले के दौरान पहली बार ऐसी घटना घटी, जब अंपायर के न होने की वजह से खेल को रोका गया। दरअसल लंच के बाद थर्ड अंपायर लिफ्ट में फंस गए थे। इसकी वजह से अंपायर समय पर अपनी सीट पर नहीं पहुंच सके। थर्ड अंपायर के सीट न होने की वजह से मैच कुछ मिनट तक रोका गया था। खिलाड़ियों के अलावा फील्ड अंपायरों को भी लंबा इंतजार करना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से सीरीज पर जमाया था कब्जा
शान मसूद की अगुवाई में पाकिस्तान ने साल 2023-24 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाक को 360 रनों से हराया था। वहीं दूसरे मैच में कंगारुओं ने 79 रन से जीत हासिल की थी। इसके अलावा तीसरे मैच को 8 विकेट से अपने नाम करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज को 3-0 से जीत लिया था।
ये भी पढ़ें: शराब की लत में बर्बाद हो गया इन 3 खिलाड़ियों का करियर, एक तो सचिन का रह चुका है दोस्त
संबंधित खबरें
IND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
11 mins agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
12 mins agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
31 mins ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
44 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
54 mins agoहैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
1 hr agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
1 hr agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
2 hrs agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines