AUS vs PAK: कब, कहां देख सकेंगे दूसरा टी20 मैच? बारिश बिगाड़ सकती है खेल

Australia vs Pakistan 2nd T20I: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच 16 नवंबर को सिडनी में खेला जाएगा। इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। इस मैच को आप यहां देख सकते हैं।

aus vs pak

aus vs pak

Australia vs Pakistan 2nd T20I: पाकिस्तान की टीम नए व्हाइट बॉल कैप्टन मोहम्मद रिजवान की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच पहले वनडे सीरीज खेली गई थी, जिसको पाकिस्तान ने 2-1 से अपने नाम किया था। वहीं अब दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है। जिसके बाद दूसरा मैच 16 नवंबर को सिडनी में खेला जाएगा। जिसपर बारिश का साया भी मंडरा रहा है। वहीं इस मैच को आप कब और कहां देख सकते हैं वो भी हम आपको बताने वाले हैं।

विज्ञापन

ऐसा रहेगा सिडनी का मौसम

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर मौसम की स्थिति पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टी20 मैच में काफी चुनौतीपूर्ण रहने की उम्मीद है । तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। आर्द्रता 80 फीसदी तक होगी, जिससे चिपचिपा वातावरण बनेगा। बारिश की संभावना सबसे ज्यादा है, पूरे दिन बारिश होने की 60 फीसदी संभावना है। जिससे मैच को रोका जा सकता है।

विज्ञापन

कहां देख सकेंगे मैच?

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आप ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान टी20 मैच का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगा, जहां पर भी आप मैच देख सकते हैं। मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 1 बजे होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

ऐसी हो सकती है पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन

मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), बाबर आजम , ओमैर यूसुफ, उस्मान खान, आगा सलमान, इरफान खान, हसीबुल्लाह खान, अब्बास अफरीदी, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और नसीम शाह।

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस (कप्तान और विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, आरोन हार्डी, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जैम्पा और स्पेंसर जॉनसन।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ