हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

AUS vs IND: विराट कोहली के फ्लॉप शो पर भड़के फैंस, बोले-गंभीर फैसले का सही वक्त

Australia vs India 1st Test: फैंस को पर्थ में विराट कोहली से काफी उम्मीदें थी लेकिन एक बार फिर से कोहली ने टीम और फैंस को निराश किया। जोश हेजलवुड की अतिरिक्त उछाल भरी गेंद पर कोहली स्लिप में कैच दे बैठे।

विज्ञापन
virat kohli

Australia vs India 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिसमें टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जो थोड़ा गलत साबित होता हुआ दिखा। टीम इंडिया ने 50 रन के अंदर ही अपने चार बड़े विकेट खो दिए। फैंस को पर्थ में विराट कोहली से काफी उम्मीदें थी लेकिन एक बार फिर से कोहली ने टीम और फैंस को निराश किया। जोश हेजलवुड की अतिरिक्त उछाल भरी गेंद पर कोहली स्लिप में कैच दे बैठे। कोहली का फ्लॉप शो देखकर फैंस सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

5 रन बनाकर हुए आउट

पर्थ टेस्ट विराट कोहली को पिच बाहर रहकर खेलते हुए देखा गया। लेकिन जोश हेजलवुड की अतिरिक्त उछाल वाली गेंद पर कोहली गलती कर बैठे। पहली पारी में कोहली महज 5 रन बनाकर आउट हुए। जिसके बाद फैंस का गुस्सा देखने को मिल रहा था। पर्थ में पिछली बार जब विराट कोहली खेले थे तो फैंस को उनके बल्ले से शतक देखने को मिला था। वहीं अब कोहली के क्रीज से बाहर रहकर खेलने वाले डिशिजन पर भी अब काफी सवाल उठ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- AUS vs IND: क्या अश्विन-जडेजा को बाहर कर भारत ने की बड़ी गलती? फैंस के रिएक्शन वायरल

विज्ञापन

पिछली 9 पारियों में विराट का प्रदर्शन

टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय से कोहली का बल्ला खामोश दिख रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भी विराट का फ्लॉप शो देखने को मिला था। पिछली 9 पारियों की बात करे तो कोहली के बल्ले से महज 174 रन ही निकले हैं। जिसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल है।

ये भी पढ़ें:- IPL 2025 की तारीख का हो गया ऐलान, इस दिन शुरू होगी दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola