Live Updates
15:31 (IST) 22 Nov 2024
पहले दिन भारतीय गेंदबाजों का दबदबा

भारतीय गेंदबाजों ने पहले दिन कमाल कर दिया। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रलिया ने 27 ओवर में 67/7 रन बनाए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट, मोहम्मद सिराज ने 2 और हर्षित राणा को एक सफलता मिली। ऑस्ट्रेलिया 83 रनों से पीछे है।

15:11 (IST) 22 Nov 2024
पैट कमिंस आउट

मजबूत स्थिति में पहुंची टीम इंडिया। जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका दिया है। पैट कमिंस 3 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 59/7

---विज्ञापन---

14:54 (IST) 22 Nov 2024
सिराज को मिली दूसरी सफलता

ऑस्ट्रेलिया को छठा बड़ा झटका लग चुका है। मोहम्मद सिराज ने मार्नस लाबुशेन को पवेलियन भेजा। लाबुशेन 52 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 47/6

14:32 (IST) 22 Nov 2024
सिराज को मिला पहला विकेट

ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। मोहम्मद सिराज ने कंगारू टीम को पांचवां झटका दिया है। मिचेल मार्श 6 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 38/5

---विज्ञापन---

14:01 (IST) 22 Nov 2024
ऑस्ट्रेलिया को लगा चौथा झटका

ऑस्ट्रेलिया को पांचवां बड़ा झटका लग चुका है। हर्षित राणा ने ट्रेविस हेड को आउट किया हेड 11 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 31/4

13:37 (IST) 22 Nov 2024
स्टीव स्मिथ आउट

ऑस्ट्रेलिया की बढ़ी टेंशन। जसप्रीत बुमराह ने कंगारू टीम को तीसरा बड़ा झटका दिया। स्मिथ बिना खाता खोले आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 19/3

---विज्ञापन---

13:33 (IST) 22 Nov 2024
बुमराह को मिली दूसरी सफलता

जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिलाई है। उस्मान ख्वाजा 8 रन बनाकर पवेलियन लौटें। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 19/2

13:14 (IST) 22 Nov 2024
ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा

पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे जसप्रीत बुमराह ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। नाथन मैकस्वीनी 10 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 14/1

---विज्ञापन---

13:03 (IST) 22 Nov 2024
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू

पहली पारी में टीम इंडिया के 150 रन पर ऑलआउट होने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है।

13:00 (IST) 22 Nov 2024
नीतीश रेड्डी ने बनाए सबसे ज्यादा रन

नीतीश कुमार रेड्डी को पर्थ टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला। अपने डेब्यू मैच में नीतीश ने कमाल का प्रदर्शन किया। पहली पारी में नीतीश भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 41 रन की पारी खेली।

---विज्ञापन---

12:42 (IST) 22 Nov 2024
150 रन पर ऑलआउट टीम इंडिया

पर्थ टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया 150 रनों पर ऑलआउट हो चुकी है। भारत की तरफ से नीतीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 41 रन की पारी खेली। इसके अलावा ऋषभ पंत ने 37 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ की गेंदबाजी करते हुए जोश हेजलवुड ने 4 विकेट चटकाए।

12:52 (IST) 22 Nov 2024

---विज्ञापन---

12:37 (IST) 22 Nov 2024
जसप्रीत बुमराह आउट

टीम इंडिया का 9वां विकेट गिर चुका है। कप्तान जसप्रीत बुमराह 8 रन बनाकर आउट हुए। जोश हेजलवुड ने बुमराह को आउट किया। भारत का स्कोर 144/9

12:25 (IST) 22 Nov 2024
भारत का आठवां विकेट गिरा

भारतीय टीम को हर्षित राणा के रूप में आठवां बड़ा झटका लगा है। राणा 7 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 128/8

---विज्ञापन---

12:19 (IST) 22 Nov 2024
ऋषभ पंत आउट

टीम इंडिया को ऋषभ पंत के रूप में सातवां विकेट गिर चुका है। पंत अच्छी लय में दिख रहे थे, जिनको पैट कमिंस ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। पंत 37 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 124/7

11:10 (IST) 22 Nov 2024
वाशिंगटन सुंदर आउट

टीम इंडिया अब काफी मुश्किल में दिख रही है। वाशिंगटन सुंदर के रूप में भारत को छठा झटका लगा है। सुंदर को मिचेल मार्श ने आउट किया। भारत का स्कोर 73/6

---विज्ञापन---

10:49 (IST) 22 Nov 2024
टीम इंडिया के 5 विकेट गिरे

दूसरे सेशन के दौरान ही आधी टीम इंडिया पवेलियन लौट चुकी है। महज 54 रन के अंदर ही भारत के पांच विकेट गिर चुके हैं। ध्रुव जुरेल 11 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल मार्श ने भारत को पांचवां झटका दिया है।

10:39 (IST) 22 Nov 2024
दूसरे सेशन का खेल शुरू

पर्थ टेस्ट के दूसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है। पहला सेशन पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा था लेकिन अब दूसरे सेशन में टीम इंडिया को ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल की जोड़ी से काफी उम्मीदें होगी।

---विज्ञापन---

09:55 (IST) 22 Nov 2024
पहला सेशन खत्म

पर्थ टेस्ट के पहले दिन के पहले सेशन का खेल खत्म हो चुका है। पहले सेशन में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिला। टीम इंडिया ने 50 रन के अंदर ही चार विकेट गंवा दिए। भारत का स्कोर 51/4

09:45 (IST) 22 Nov 2024
केएल राहुल आउट

टीम इंडिया का चौथा विकेट गिर चुका है। मिचेल स्टार्क ने भारत को केएल राहुल के रूप में चौथा बड़ा झटका दिया। राहुल 26 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 47/4

---विज्ञापन---

AUS vs IND 1st Test Day 1 Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला जा रहा है। इस मैच में रोहित शर्मा की जगह जसप्रीत बुमराह कप्तानी कर रहे हैं। इस मैच में टॉस जीतकर टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद टीम इंडिया पहले ही दिन 150 रन पर ऑलआउट हो गई। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने वापसी कराई और पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया के 7 बल्लेबाजों को आउट कर दिया। ऑस्ट्रेलिया पहले दिन का खेल खत्म होने तक 83 रन पीछे है। ऑस्ट्रेलिया ने 27 ओवर में पहले दिन 67/7 रन बना लिए हैं। नीचे पढ़ें पल-पल की अपडेट....