AUS vs IND 1st Test Day 1 Highlights: भारत ने पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को किया चारों खाने चित

AUS vs IND 1st Test Day 1 Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले जा रहा पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निराश किया। लेकिन बाद में गेंदबाजों ने वापसी कराई।

AUS vs IND 1st Test Day 1 Live

AUS vs IND 1st Test Day 1 Live

AUS vs IND 1st Test Day 1 Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला जा रहा है। इस मैच में रोहित शर्मा की जगह जसप्रीत बुमराह कप्तानी कर रहे हैं। इस मैच में टॉस जीतकर टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद टीम इंडिया पहले ही दिन 150 रन पर ऑलआउट हो गई। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने वापसी कराई और पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया के 7 बल्लेबाजों को आउट कर दिया। ऑस्ट्रेलिया पहले दिन का खेल खत्म होने तक 83 रन पीछे है। ऑस्ट्रेलिया ने 27 ओवर में पहले दिन 67/7 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन

नीचे पढ़ें पल-पल की अपडेट….

विज्ञापन

LIVE UPDATES

पहले दिन भारतीय गेंदबाजों का दबदबा

भारतीय गेंदबाजों ने पहले दिन कमाल कर दिया। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रलिया ने 27 ओवर में 67/7 रन बनाए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट, मोहम्मद सिराज ने 2 और हर्षित राणा को एक सफलता मिली। ऑस्ट्रेलिया 83 रनों से पीछे है।

पैट कमिंस आउट

मजबूत स्थिति में पहुंची टीम इंडिया। जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका दिया है। पैट कमिंस 3 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 59/7

सिराज को मिली दूसरी सफलता

ऑस्ट्रेलिया को छठा बड़ा झटका लग चुका है। मोहम्मद सिराज ने मार्नस लाबुशेन को पवेलियन भेजा। लाबुशेन 52 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 47/6

सिराज को मिला पहला विकेट

ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। मोहम्मद सिराज ने कंगारू टीम को पांचवां झटका दिया है। मिचेल मार्श 6 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 38/5

ऑस्ट्रेलिया को लगा चौथा झटका

ऑस्ट्रेलिया को पांचवां बड़ा झटका लग चुका है। हर्षित राणा ने ट्रेविस हेड को आउट किया हेड 11 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 31/4

स्टीव स्मिथ आउट

ऑस्ट्रेलिया की बढ़ी टेंशन। जसप्रीत बुमराह ने कंगारू टीम को तीसरा बड़ा झटका दिया। स्मिथ बिना खाता खोले आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 19/3

बुमराह को मिली दूसरी सफलता

जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिलाई है। उस्मान ख्वाजा 8 रन बनाकर पवेलियन लौटें। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 19/2

ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा

पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे जसप्रीत बुमराह ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। नाथन मैकस्वीनी 10 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 14/1

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू

पहली पारी में टीम इंडिया के 150 रन पर ऑलआउट होने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है।

नीतीश रेड्डी ने बनाए सबसे ज्यादा रन

नीतीश कुमार रेड्डी को पर्थ टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला। अपने डेब्यू मैच में नीतीश ने कमाल का प्रदर्शन किया। पहली पारी में नीतीश भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 41 रन की पारी खेली।

150 रन पर ऑलआउट टीम इंडिया

पर्थ टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया 150 रनों पर ऑलआउट हो चुकी है। भारत की तरफ से नीतीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 41 रन की पारी खेली। इसके अलावा ऋषभ पंत ने 37 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ की गेंदबाजी करते हुए जोश हेजलवुड ने 4 विकेट चटकाए।

जसप्रीत बुमराह आउट

टीम इंडिया का 9वां विकेट गिर चुका है। कप्तान जसप्रीत बुमराह 8 रन बनाकर आउट हुए। जोश हेजलवुड ने बुमराह को आउट किया। भारत का स्कोर 144/9

भारत का आठवां विकेट गिरा

भारतीय टीम को हर्षित राणा के रूप में आठवां बड़ा झटका लगा है। राणा 7 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 128/8

ऋषभ पंत आउट

टीम इंडिया को ऋषभ पंत के रूप में सातवां विकेट गिर चुका है। पंत अच्छी लय में दिख रहे थे, जिनको पैट कमिंस ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। पंत 37 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 124/7

वाशिंगटन सुंदर आउट

टीम इंडिया अब काफी मुश्किल में दिख रही है। वाशिंगटन सुंदर के रूप में भारत को छठा झटका लगा है। सुंदर को मिचेल मार्श ने आउट किया। भारत का स्कोर 73/6

टीम इंडिया के 5 विकेट गिरे

दूसरे सेशन के दौरान ही आधी टीम इंडिया पवेलियन लौट चुकी है। महज 54 रन के अंदर ही भारत के पांच विकेट गिर चुके हैं। ध्रुव जुरेल 11 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल मार्श ने भारत को पांचवां झटका दिया है।

दूसरे सेशन का खेल शुरू

पर्थ टेस्ट के दूसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है। पहला सेशन पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा था लेकिन अब दूसरे सेशन में टीम इंडिया को ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल की जोड़ी से काफी उम्मीदें होगी।

पहला सेशन खत्म

पर्थ टेस्ट के पहले दिन के पहले सेशन का खेल खत्म हो चुका है। पहले सेशन में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिला। टीम इंडिया ने 50 रन के अंदर ही चार विकेट गंवा दिए। भारत का स्कोर 51/4

केएल राहुल आउट

टीम इंडिया का चौथा विकेट गिर चुका है। मिचेल स्टार्क ने भारत को केएल राहुल के रूप में चौथा बड़ा झटका दिया। राहुल 26 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 47/4

विराट कोहली आउट

टीम इंडिया को विराट कोहली के रूप में तीसरा सबसे बड़ा झटका लगा है। जोश हेजलवुड ने कोहली को पवेलियन भेजा है। कोहली महज 5 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 32/3

भारत को लगा दूसरा झटका

टीम इंडिया का दूसरा विकेट गिर चुका है। जायसवाल के बाद देवदत्त पड्डिकल भी बिना खाता खोले आउट हुए हैं। भारत का स्कोर 14/2

ऑस्ट्रेलिया की शानदार गेंदबाजी

ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाजी में काफी शानदार शुरुआत की है। मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने कमाल की गेंदबाजी की है। जायसवाल के आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाज काफी संभलकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 14/1

जायसवाल आउट

मिचेल स्टार्क ने टीम इंडिया को पहला झटका दिया है। यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। भारत का स्कोर 5/1

भारत की बल्लेबाजी शुरू

टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। पारी की शुरुआत करने केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल आए हैं।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज

भारत ने जीता टॉस

टीम इंडिया ने पर्थ टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा डेब्यू करने वाले हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ