Australia Announced Team For New Zealand Tour: दुनिया की खतरनाक टीमों में से एक ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। टीम ने अगले महीने होने वाले न्यूजीलैंड दौरे के लिए 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज एलीसा हीली को शामिल नहीं किया गया है, जो पिछले महीने एशेज सीरीज के दौरान लगी चोट से उबर रही हैं। उनकी गैरमौजूदगी में ताहलिया मैकग्रा टीम की कमान संभालते नजर आएंगी। इस 14 सदस्यीय टीम में कुछ नए खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है।
ऐश गार्डनर बनीं टीम की उप-कप्तान
फॉर्म में चल रही ऑलराउंडर ऐश गार्डनर इस सीरीज में मैकग्रा की डिप्टी के रूप में काम करेंगी। इस टीम में 24 साल की निकोल फाल्टम टीम को विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया गया है। फाल्टम क्रिकेट के छोटे फॉर्म में जाना-माना नाम हैं, जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के घरेलू टी-20 टूर्नामेंट महिला बिग बैश लीग (WBBL) के पिछले आठ सीजन खेले हैं। वह लोअर ऑर्डर में टीम को मजबूती प्रदान करती हैं।
निकोल को टीम में शामिल करना रोमांचक है- फ्लेगलर
टीम के ऐलान के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की सिलेक्टर शॉन फ्लेगलर ने कहा, ‘निकोल को टीम में शामिल करना रोमांचक है। वह लंबे समय से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और बेथ मूनी के लिए एक मजबूत बैकअप ऑप्शन प्रदान करेगी। हालांकि बेथ ने एलिसा की गैरमौजूदगी में एशेज के दौरान शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि हम भविष्य की ओर देखना जारी रखें और निकोल निश्चित रूप से ऐसी खिलाड़ी हैं जिन्हें हम लंबे समय टीम की जर्सी पहने हुए देख सकते हैं।’
यह भी पढ़ें: चैम्पियंस ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान को मिलने वाला है नया कोच, जल्द होगा ऐलान
न्यूजीलैंड दौरे के लिए 14 सदस्यीय ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: ताहलिया मैकग्राथ (कप्तान), ऐश गार्डनर (उप-कप्तान), डार्सी ब्राउन, निकोल फाल्टम, किम गर्थ, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन स्कुट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम।
ऐसा रहेगा दौरे का कार्यक्रम-
पहला मैच- 21 मार्च, ईडन पार्क, ऑकलैंड।
दूसरा मैच- 23 मार्च, बे ओवल, टॉरंगा।
तीसरा मैच- 26 मार्च, स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन।
यह भी पढ़ें: CT 2025: सेमीफाइनल में ऐसे पहुंच सकती है पूर्व चैंपियन टीम, समझें पूरा समीकरण
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
17 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
50 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines