India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसका दूसरा मुकाबला 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। इस मैच के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता और कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने इस बात की पुष्टि की है कि ऑस्ट्रेलिया दूसरे मैच में बिना बदलाव वाले स्क्वाड के साथ उतरेगी।
पहले मैच जैसा होगा स्क्वाड
भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया, पर्थ में पहले मैच में हार गई थी। हालांकि अब दूसरे मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया तैयार कर रही है। मैच में अभी लगभग 10 दिन का समय बचा है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया दूसरे मैच के लिए खास प्लान तैयार कर मैदान में उतर सकती है।
हालांकि दूसरे मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया के दल में बड़ा बदलाव हो सकता है। क्याोंकि मिचेल मार्श की फिटनेस पर थोड़ा संदेह है। इसके अलावा एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने बताया कि अगले सोमवार को टीम एडिलेड में इकट्ठा होगी और दूसरे मैच के लिए अभ्यास करेगी।
मार्श ने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के लिए 17 ओवर गेंदबाजी की थी, जो कि पिछले तीन सालों में मार्श के द्वारा टेस्ट में की गई सर्वाधिक गेंदबाजी है।
भारत ने रचा था इतिहास
भारतीय टीम ने पर्थ में जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में इतिहास रचा था। भारत ऑस्ट्रेलिया को पर्थ में हराने वाली दुनिया की पहली टीम बनी थी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा रनों के मार्जिन से भी कंगारुओं को ढेर किया था।
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 150 रन बनाए थे। लेकिन भारत ने दूसरी पारी में शानदार वापसी की और विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल की शतकीय पारी के दम पर दूसरी पारी में 487/6 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। भारत ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 104 रनों पर समेटा था। वहीं दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया 238 रनों पर सिमट गई। भारत ने ये मुकाबला 295 रनों के बड़े अंतर से जीता और इतिहास रच दिया।
जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में 8 विकेट अपने नाम करते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया था।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: इन 5 खिलाड़ियों की मेगा ऑक्शन में खुली किस्मत, लेकिन मुश्किल ही मिलेगी प्लेइंग XI में जगह
एडिलेड टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, ऐलेक्स कैरी, जॉश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जॉश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, मिचेल मार्श, नेथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: मेगा ऑक्शन में एक्सपर्ट्स ने इस टीम को दी सबसे कम रेटिंग, क्या है CSK-RCB का हाल?
संबंधित खबरें
हार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
21 mins agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
34 mins agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
1 hr agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
1 hr agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
2 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
2 hrs agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
3 hrs agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
3 hrs agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines