Steve Smith Retirement: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने बुधवार को वनडे क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया है। दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में शामिल स्मिथ ने यह फैसला 2027 वर्ल्ड कप को देखते हुए लिया है, जहां वो युवाओं को मौका देना चाहते हैं।
उन्होंने रिटायरमेंट के बाद कहा, ‘यह एक शानदार सफर रहा है और मैंने इसके हर मिनट का आनंद लिया है। बहुत सारे अद्भुत पल और शानदार यादें हैं। दो वर्ल्ड कप जीतना एक बड़ी उपलब्धि थी, साथ ही कई शानदार टीम-साथियों ने भी इस यात्रा को साझा किया है। अब युवा खिलाड़ियों के लिए 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू करने का एक शानदार मौका है। इसलिए ऐसा लगता है कि संन्यास लेना का यह सही समय है।’
स्मिथ का वनडे रिकॉर्ड
स्मिथ ने 170 वनडे मैचों में 43.28 की औसत से 5800 रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतक और 35 फिफ्टी शामिल हैं। इस दौरान उनका हाई-स्कोर 164 रन था। स्मिथ ने वनडे में 129 पारियों में 5000 रन पूरे किए, जो ऑस्ट्रेलिया के लिए चौथे सबसे तेज पांच हजार रन हैं। स्मिथ ने 2016 में भारत के खिलाफ जॉर्ज बेली के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 242 रनों की साझेदारी की थी, जो वनडे में इस विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। स्मिथ ने वर्ल्ड कप टूर्नामेंट्स में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 10 फिफ्टी जड़ी हैं।
स्मिथ ने 64 मैचों में की टीम की कप्तानी
स्मिथ ने अपना वनडे करियर 170 मैचों के साथ समाप्त किया, जिससे वह वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलिया के 16वें सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी और 12वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। स्मिथ ने 64 वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व किया, जिसमें उनकी जीत का प्रतिशत 50 रहा। उनकी कप्तानी में टीम चिर-प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड और भारत को हराने में सफल रही। स्मिथ की कप्तानी में 2023-24 के दौरान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज पर 3-0 से क्लीन स्वीप किया था।
यह भी पढ़ें: भारत से हारने के बाद Steve Smith का बड़ा ऐलान, वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास
संबंधित खबरें
क्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
31 mins agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
1 hr agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
8 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
10 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
11 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
12 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines