IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के एक फैसले से बढ़ गई भारत की टेंशन, अब मेलबर्न में हो सकता है बड़ा 'खेला'

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के एक फैसले से भारत की टेंशन बढ़ चुकी है।

Team India (29)

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया ने 25 दिसंबर को मेलबर्न में खेले जाने वाले मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले घातक गेंदबाज की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हुई है। ये गेंदबाज भारत के खिलाफ आग उगलने के लिए जाना जाता है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के एक फैसले ने भारत की टेंशन जरूर बढ़ाई है।

विज्ञापन

एक फैसला और बढ़ गई टीम इंडिया की टेंशन

ऑस्ट्रेलिया ने 26 दिसंबर से होने वाले टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में धांसू गेंदबाज स्कॉट बोलैंड को शामिल किया है। बोलैंड वही खिलाड़ी हैं जो भारत के लिए हर बार मुसीबत खड़ी करते हैं। भारत के खिलाफ इस गेंदबाज का जलवा हमेशा से ही देखने को मिला है। आंकड़े भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं। बौलेंड ने भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 फाइनल में भी धमाल मचाया था। इसके बाद तेज गेंदबाज ने हाल ही में एडिलेड में खेले गए दूसरे मैच में भी भारतीय बल्लेबाजों के परखच्चे उड़ाए थे।

विज्ञापन

स्कॉट बोलैंड ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में 3 सफलता हासिल की थी। उन्होंने इस मैच में शुभमन गिल, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया था। इसके अलावा तेज गेंदबाज ने एडिलेड में भी यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली को अपनी स्विंग गेंदबाजी से पवेलियन लौटाया था। उन्होंने इस मैच में 5 विकेट चटकाए थे।

भारत के खिलाफ बोलैंड अक्सर ही घातक गेंदबाजी से कोहराम मचाते हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ अब तक खेले गए 3 मैचों में 10 विकेट झटके हैं। अब ये खिलाड़ी मेलबर्न में भौकाल काटने के लिए तैयार है। बोलैंड को जोश हेजलवुड की जगह पर मौका दिया गया है, जो चोट के कारण चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन 2 बदलाव किया है। बोलैंड के अलावा सैम कोंस्टास को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। वह इंटरनेशनल मंच पर अपना डेब्यू करेंगे।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिच मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ