Australia vs Afghanistan: ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच अगस्त 2024 में टी20 सीरीज खेली जानी थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने अब अफगानिस्तान के साथ टी20 सीरीज खेलने से मना कर दिया है। जिससे अफगानिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका लगा है। अफगानिस्तान के साथ टी20 सीरीज न खेलने की वजह भी अब सामने आई है। इन दोनों टीमों को आखिरी बार वनडे विश्व कप 2023 एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हुए देखा गया था। आखिर क्यों क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के साथ टी20 सीरीज खेलने से मना किया चलिए आपको बताते हैं।
सीरीज रद्द करने की वजह आई सामने
अफगानिस्तान के साथ टी20 सीरीज को रद्द करने की खबर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार 19 मार्च को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके दी। पोस्ट शेयर करके क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने लिखा, दुनियाभर में महिलाओं और लड़कियों की क्रिकेट में भागीदारी के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपनी प्रतिबद्धता जारी रखेगा और भविष्य में द्विपक्षीय मैचों को फिर से शुरू करने के लिए आईसीसी और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ मिलकर काम करेगा।
इससे पहले भी ऑस्ट्रेलिया कर चुका है सीरीज रद्द
ये पहली बार नहीं है जब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अफगानिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलने से इंकार कर दिया गया हो। जबसे अफगानिस्तान में तालिबान का शासन हुआ है तबसे ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को तीन बार द्विपक्षीय सीरीज में खेलने से मना किया है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को कहा कि अगस्त में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच निर्धारित पुरुष टी20 सीरीज को एशियाई देश में तालिबान शासन के तहत देश में महिलाओं और लड़कियों के मानवाधिकारों के बिगड़ने के कारण स्थगित कर दिया जाएगा। पिछले तीन वर्षों में यह तीसरी बार है जब ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के खिलाफ द्विपक्षीय क्रिकेट खेलने से इनकार कर दिया है।
सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया ने साल 2021 में टेस्ट सीरीज के दौरान अफगानिस्तान के साथ तीसरा टेस्ट मैच खेलने से मना कर दिया था। इसके बाद वनडे सीरीज भी खेलने से मना कर दिया था। साल 2021 में इस वनडे सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ की जानी थी और इस सीरीज के मैच यूएई में खेले जाने थे। इस सीरीज के रद्द होने के बाद अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी राशिद खान ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट से काफी नाखुश थे।
बता दें, ऑस्ट्रेलिया की बहुचर्चित टी20 लीग बिग बैश लीग में राशिद खान भी हिस्सा लेते हैं। वहीं साल 2021 में वनडे सीरीज रद्द होने के बाद राशिद खान ने कहा था कि मैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले से काफी नाखुश हूं और मैं बिग बैश लीग में अपनी मौजूदगी से किसी को असहज नहीं करना चाहूंगा और बिग बैश लीग में खेलने को लेकर अब मैं सोचूंगा।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: केएल राहुल फिट, अब इस बात से बढ़ी लखनऊ सुपर जायंट्स की टेंशन
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 में नवजोत सिंह सिद्धू की एंट्री, इस भूमिका में आएंगे नजर
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
23 mins agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
56 mins agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
1 hr agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
2 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
3 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
4 hrs agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
12 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
12 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
12 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines