Ellyse Perry: क्रिकेट को भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसके साथ ही क्रिकेट को देश का सबसे अमीर खेल भी कहा जाता है, क्योंकि इस खेल ने कई खिलाड़ियों की किस्मत बदली है। इस खेल के जरिए क्रिकेटर्स करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं। वहीं सबसे अमीर खिलाड़ी का जिक्र करें तो सबके मन में पुरुष क्रिकेटर्स का ही नाम आता है, जबकि महिला क्रिकेट में भी खूब पैसा है। बता दें कि महिला क्रिकेटर्स भी करोड़ों की मालकिन हैं।
दरअसल, पिछले एक दशक में महिला क्रिकेट को एक अलग ही पहचान मिली है, जिसके कारण महिला क्रिकेटरों को भी खूब फायदा हुआ है। इनकी सैलरी में बढ़ोतरी हुई है। साथ ही महिला क्रिकेटर टी20 लीग्स के जरिए मोटी कमाई कर रही हैं।
दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर
दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर की बात करें तो सबसे पहला नाम ऑस्ट्रलिया की ऑलराउंडर एलिस पेरी का आता है। एलिस की गिनती बेहतरीन ऑलराउंडर में की जाती है। एलिस पेरी ने जुलाई 2007 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। पेरी ने एक महीने बाद ही फुटबॉल टीम में भी डेब्यू किया था। वो दुनिया की पहली ऐसी खिलाड़ी हैं, जिन्होनें क्रिकेट और फुटबॉल दोनों में ही कप्तानी की है। पेरी अपनी खूबसूरती के कारण फैंस के बीच चर्चा में भी रहती हैं।
जानें नेटवर्थ
ऐलिस पेरी महिला क्रिकेटरों में सबसे अमीर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 14 मिलियन अमेरिकी डॉलर है, जो भारतीय रुपये के अनुसार 117 करोड़ से ज्यादा होती है। वहीं भारतीय महिला स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना 4 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मालकिन हैं, जो भारतीय रुपये के अनुसार लगभग 33 करोड़ है। इसके अलावा हरमनप्रीत कौर की नेटवर्थ भारतीय रुपये के मुताबिक लगभग 25 करोड़ है।
ऐसा रहा है करियर
एलिस पेरी ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 13 टेस्ट मैच में 61.86 की शानदार औसत के साथ 928 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 39 विकेट भी झटके हैं। वहीं 147 वनडे मैच में पेरी ने 50.74 की औसत के साथ 3958 रन बनाए हैं और 165 विकेट भी झटके हैं। इसके अलावा उन्होंने 157 टी-20 मैच में 31.04 की औसत के साथ 1956 रन बनाने के साथ 126 विकेट हासिल किए हैं।
ये भी पढ़ें: सिर्फ मुशीर खान नहीं बल्कि इन 5 खिलाड़ियों का हो चुका है भयानक एक्सीडेंट, एक तो महिला की ले चुका जान
संबंधित खबरें
ऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
24 mins agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
1 hr agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
1 hr agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
4 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
6 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines