Mitchell Starc Uncertain To Play In IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 सीजन के लिए सभी फ्रेंचाइजियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हैं और इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक चिंता वाली खबर सामने आई है. पिछले दो साल से दिल्ली फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल के आगामी सीजन से बाहर हो सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल 2027 में स्टार्क के खेलने को लेकर संशय बना हुआ है और वह आगामी सीजन से हटने पर विचार कर रहे हैं. अगर वह IPL 2027 में नहीं खेलते हैं तो यह दिल्ली की टीम के लिए बड़ा झटका होगा.
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क?
कोड ऑफ क्रिकेट की रिपोर्ट के अनुसार, मिचेल स्टार्क ने अभी तक आईपीएल 2027 में खेलने को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं किया है. वह इस बात पर विचार कर रहे हैं कि आगामी सीजन में हिस्सा लिया जाए या एशेज सीरीज से पहले आराम और तैयारी के लिए समय निकाला जाए. फिलहाल उनके आईपीएल से हटने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. दरअसल, आईपीएल 2027 का आयोजन 10 मार्च से 15 मई तक होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, इस संभावित शेड्यूल का टकराव मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले ऐतिहासिक 150वीं वर्षगांठ के टेस्ट मैच से हो सकता है.
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का आने वाला शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है. टीम को जनवरी से मार्च 2027 तक भारत के दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इसके बाद खिलाड़ी एमसीजी में होने वाले इस विशेष टेस्ट मैच के लिए स्वदेश लौटेंगे. यह मुकाबला एशेज सीरीज की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण होगा. ऐसे में आईपीएल 2027 के शेड्यूल और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की उपलब्धता पर इसका असर पड़ने की संभावना है. 36 वर्षीय स्टार्क अपनी घातक गेंदबाजी किसी भी बल्लेबाजी यूनिट को तहस-नहस करने की क्षमता रखते हैं. ऐसे में उनका टूर्नामेंट से हटना अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें- IND W vs ZIM W: स्मृति मंधाना की कप्तानी में नए अध्याय की शुरुआत करेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले?
मिचेल स्टार्क का आईपीएल करियर
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का आईपीएल करियर काफी शानदार रहा है. स्टार्क ने 2014 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ आईपीएल में डेब्यू किया था. वह 2015 तक RCB के लिए खेले, जहां उन्होंने 27 मैचों में 34 विकेट हासिल किए. इसके बाद उन्होंने करीब 9 साल तक आईपीएल से दूरी बनाए रखी. स्टार्क ने 2024 में आईपीएल में वापसी की और ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें रिकॉर्ड 24.75 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा. उस सीजन उन्होंने 13 मैचों में 17 विकेट लिए और केकेआर को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई. हालांकि, फ्रेंचाइजी ने उन्हें बाद में रिटेन नहीं किया, जिसके बाद वह 11.75 करोड़ रुपये की कीमत पर दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ गए.
दिल्ली के लिए भी स्टार्क अच्छा प्रदर्शन किया और 2025 के सीजन में उन्होंने 11 मैचों में 14 विकेट चटकाए. वहीं, 2026 में चोट के कारण वह शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहे और पूरे सीजन में सिर्फ 6 मैच खेल सके. हालांकि, उन्होंने 6 मैचों में 11 विकेट अपने नाम किए. अब आईपीएल 2027 में उनकी उपलब्धता पर फैसला दिल्ली कैपिटल्स की आगामी रणनीति के लिहाज से बेहद अहम होगा. बता दें कि, दिल्ली कैपिटल्स ने हाल ही में अपने कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव किए हैं. सौरव गांगुली को हेड कोच बनाया है, जबकि युवराज सिंह को असिस्टेंट और बैटिंग कोच नियुक्त किया है.
ये भी पढ़ें- कुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन, टीम मैनेजमेंट को घेरा
संबंधित खबरें
मोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
49 mins agoजेमिमा रोड्रिग्स ने 45 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर मचाया कोहराम
1 hr agoश्रेयस अय्यर का पिछले 3 साल में खराब रहा है वनडे रिकॉर्ड
1 hr agoWWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
2 hrs agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
3 hrs agoपुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की है कई बड़ी उपलब्धि
3 hrs agoटैक्स चोरी से फैंस का फोन गिराने तक, ये हैं रोनाल्डो के करियर के 5 विवाद
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
5 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines