Virat Kohli Australia Media: 18 भारतीय खिलाड़ियों में से सिर्फ एक पर फोकस। न्यूजपेपर के पहले और आखिरी पन्ने पर बड़ी-बड़ी तस्वीरें। फोटोज के साथ तारीफ के पुल बांधतीं एक से बढ़कर एक लाइनें। यह काम ऑस्ट्रेलियाई मीडिया विराट कोहली के लिए कर रही है। ऑस्ट्रेलिया के वही अखबार जो सीरीज की शुरुआत से पहले सामने वाली टीम की पोल खोलकर रख देने के लिए जाने जाते हैं। कंगारू सरजमीं पर आने वाली हर टीम को ऑस्ट्रेलियाई मीडिया अपने शब्दों के वार से ही पस्त कर देती है। वही ऑस्ट्रेलियाई मीडिया कोहली को बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से पहले ‘किंग’ बता रही है। विराट के क्रिकेट में गजब के कमबैक की कहानियां पहले पन्ने पर छप रही हैं। कंगारू मीडिया में विराट का ‘रौला’ देखकर हर विराट फैन बड़ा खुश है। मगर असल में यह ऑस्ट्रेलियाई मीडिया का वो च्रकव्यूह है, जिसमें विराट को फंसाने की तैयारी है।
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया का डर्टी गेम
विपक्षी खेमे में अपनी हेडलाइन और शब्दों के बाण से ही खलबली मचा देने वाली ऑस्ट्रेलियाई मीडिया यूं ही विराट कोहली को किंग नहीं बता रही है। कंगारू मीडिया बखूबी तरीके से जानती है कि विराट इस समय दबाव में हैं। कोहली के लिए यह साल किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। विराट साल 2024 में सिर्फ एक ही अर्धशतक जमा सके हैं। अब बस इसका ही फायदा ऑस्ट्रेलियाई मीडिया उठाना चाहती है। कोहली को ऑस्ट्रेलिया में बड़ा दिखाकर कंगारू मीडिया पहले ही रनों के लिए जूझ रहे विराट पर और प्रेशर बनाना चाहती है।
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया इस बात को बहुत अच्छे से जानती है कि अगर बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में विराट के बल्ले पर लगाम लग गई, तो टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलियाई का किला भेदना बड़ा मुश्किल हो जाएगा। यही वजह है कि कंगारू मीडिया विराट को सबसे ज्यादा हाइलाइट कर रही है। इस डर्टी गेम का यही मकसद है कि कोहली पर उम्मीदों का इतना भार डाल दिया जाए कि खराब फॉर्म का दबाव दोगुना हो जाए। कंगारू मीडिया अपनी टीम के लिए वो काम करने में जुटी है, जिसका भरपूर फायदा ऑस्ट्रेलिया को मिलने वाला है।
ऑस्ट्रेलिया में बेमिसास किंग कोहली
विराट कोहली के लिए ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में बैठे डर की वजह उनका कंगारू सरजमीं पर बेमिसाल रिकॉर्ड है। ऑस्ट्रेलिया आते ही विराट का खराब दौर छूमंतर हो जाता है। यहां पर किंग कोहली ने खेले 13 टेस्ट मैचों की 25 पारियों में 54 की दमदार औसत से 1352 रन ठोके हैं। विराट ऑस्ट्रेलिया में छह शतक और 4 अर्धशतक जमा चुके हैं। अब बस विराट को ऑस्ट्रेलिया में संभलकर रहना होगा और हर कदम फूंक-फूंककर रखना होगा, क्योंकि इस बार बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का टीम इंडिया से कई ज्यादा महत्व विराट के टेस्ट करियर के लिए है।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines