World Cup 2027: आगामी वर्ल्ड कप 2027 के लिए सभी टीमों ने अब अपने अपने प्लान बनाने शुरू कर दिए हैं. विश्व कप 2027 में अब लगभग 15 महीने रह गए हैं. टूर्नामेंट की मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर करने वाले हैं. हालांकि विश्व कप 2027 से पहले ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी से बड़ी मांग कर दी है. ऑस्ट्रेलिया ने बड़े स्क्वाड रखने की मांग आईसीसी से की है. ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप 2023 को अपने नाम किया था. ऐसे में अब टीम की निगाहें आगामी खिताब पर टिकी हुई हैं.
ऑस्ट्रेलिया की बड़ी मांग
विश्व कप 2027 में कुल 14 टीमें खेलेंगी. जिसमें ग्रुप चरण से पहले एक सुपर सीरीज राउंड और सेमीफाइनल से पहले एक सुपर 7 राउंड शामिल होगा. ऐसे में सेमीफाइनल से पहले तक एक टीम 13 मैच खेल सकती है. इसके अलावा अगर कोई टीम सेमीफाइनल और फाइनल में भी पहुंचती है तो ये संख्या 14 से 15 मैचों तक पहुंच जाएगी. ये टूर्नामेंट काफी लंबा होगा. इसलिए ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच ने आईसीसी से स्क्वाड बड़ा रखने की मांग की है, क्योंकि टूर्नामेंट के दौरान कई खिलाड़ी चोटिल हो जाते हैं और ऐसे में 15 सदस्यीय दल में से प्लेइंग 11 का चुनाव करना मुश्किल हो जाता है.
एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने क्या कहा?
ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा “मेरे दृष्टिकोण से सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक यह है कि यदि यह आपका सबसे बड़ा आयोजन होने वाला है, तो आपकी टीम का आकार कैसा होगा? पिछले विश्व कप के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम को लेकर हमारे सामने यही दुविधा थी.”
उन्होंने आगे कहा “मेरी प्राथमिकता यह है कि जब आप एक ही समय में अधिक मैच खेल रहे हों, तो आप नहीं चाहेंगे कि इससे खिलाड़ियों की संख्या कम हो. आप चाहेंगे कि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी उपलब्ध हों. इसलिए, इस बारे में बातचीत होनी चाहिए – ठीक है, यह बहुत अच्छा है, आप इस नतीजे पर पहुंचे हैं, तो टीम के आकार के बारे में क्या?”
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
6 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
7 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
8 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
9 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
11 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines