Pat Cummins: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस की झोली में एक और बड़ी उपलब्धि आई है, जहां उन्हें एक खास अवॉर्ड से नवाजा गया है। उन्हें यह खिताब साल 2024 में उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से मिला है। उनकी कप्तानी में टीम ने पिछले साल दस साल बाद भारत से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने में कामयाब हासिल की। इस दौरान उन्होंने गेंद और बल्ले से जोरदार प्रदर्शन किया था। पिछले कुछ सालों को देखा जाए तो उन्होंने अपनी कप्तानी में अपनी टीम को लगभग हर आईसीसी खिताब जिताया है।
कमिंस की कप्तानी में हैदराबाद ने बनाई फाइनल में जगह
उन्होंने अपनी कप्तानी में पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल फाइनल में भी पहुंचाया था। उन्होंने इससे साबित किया है कि चाहे इंटरनेशनल क्रिकेट का कोई भी फॉर्मेट हो या कोई लीग, उनका जलवा हर जगह दिखता है। अब भी काफी लोगों का मानना है कि अगर टीम पिछले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में मिचेल मार्श की जगह उनको कप्तान बनाती, तो नतीजा कुछ और होता।
यह भी पढ़ें: क्या खराब प्रदर्शन के बाद भी Champions Trophy में ओपनिंग करेंगे बाबर आजम? हेड कोच ने दिया जवाब
कमिंस की कप्तानी में कंगारुओं ने जीती बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
कमिंस की अगुवाई वाली कंगारू टीम भारत के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच हार गई थी, जो पर्थ में खेला गया था। इस मैच में टीम को 295 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि इसके बाद टीम ने जबरदस्त तरीके से वापसी करते हुए अगले चार में से तीन मैच जीते, जबकि गाबा में खेला गया तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहा था।
चैम्पियंस ट्रॉफी में नहीं खेलेंगे कमिंस
कमिंस 19 फरवरी से शुरू होने जा रही चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लेंगे, जो पाकिस्तान और यूएई में खेली जानी है। इस मेगा इवेंट में कंगारू टीम की राह आसान नहीं रहने वाली है क्योंकि कमिंस के अलावा तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस और मिचेल मार्श भी नहीं अलग-अलग वजह से नहीं खेल रहे हैं। इतने खिलाड़ियों के बाहर होने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ को कप्तानी का जिम्मा दिया है।
यह भी पढ़ें: CT 2025: 105 का औसत, हाहाकारी शतक भी शुमार, दुबई में खूब ‘हिटिंग’ करते हैं हिटमैन, बेमिसाल हैं आंकड़े
संबंधित खबरें
रोनाल्डो के वो 7 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना है लगभग नाममुकिन
3 mins agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
3 mins agoधमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
31 mins agoइंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
1 hr agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
1 hr agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
1 hr agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
1 hr ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
2 hrs agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
2 hrs agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines