हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले कंगारुओं ने चल दी बड़ी चाल! बोर्ड ने किया बड़ा ऐलान

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला किया है। बोर्ड ने अपने हेड कोच को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

विज्ञापन

Andrew McDonald: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैच की टेस्ट सीरीज होने वाली है, जिसके लिए भारतीय टीम नवंबर के मध्य में ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेगी। हालांकि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा ऐलान किया है। बोर्ड ने अपने हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड के कॉन्ट्रैक्ट को एक साल के लिए बढ़ा दिया है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें साल 2022 से साल 2026 तक के लिए हेड कोच बनाया था। लेकिन बोर्ड ने अब बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले बड़ा फैसला किया है। एंड्रयू मैकडोनाल्ड साल 2027 तक ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच बने रहेंगे। बोर्ड ने उनके अनुबंध को एक साल तक के लिए बढ़ा दिया है। आने वाले टी-20 विश्व कप 2026 और वनडे विश्व कप 2027 तक वह ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच के रूप में काम करते रहेंगे।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत और ऑस्ट्रेलिया जंग लड़ने के लिए तैयार

फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की नजर आने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर है। ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज की मेजबानी करने के लिए तैयार है। इससे पहले भारत ने बीजीटी की मेजबानी की थी। दोनों ही देश इस सीरीज को जीतकर अपनी दावेदारी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए मजबूत करना चाहते हैं। भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने के लिए ये सीरीज जीतनी काफी अहम है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आगाज 22 नवंबर से होने वाला है, जबकि आखिरी मुकाबला 3 जनवरी से खेला जाएगा। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम का ऐलान भी कर दिया है।

ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला 4 मैच

एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए केवल 4 ही टेस्ट मैच खेला है। लेकिन घरेलू टूर्नामेंट में उन्होंने कमाल किया है। एंड्रयू ने 4 टेस्ट मैच में 21.40 की औसत के साथ 107 रन बनाए थे। उनके नाम केवल 1 अर्धशतक दर्ज हैं।

हालांकि 95 फर्स्ट क्लास मैच में उन्होंने 39.54 की औसत के साथ 4825 रन बनाए हैं। वहीं लिस्ट A में उन्होंने 100 मैच खेलते हुए 29.96 की औसत के साथ 1888 रन बनाए हैं। वहीं 93 टी-20 मैच में उन्होंने 31.69 की औसत के साथ 1743 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ऑक्शन में अंजान खिलाड़ियों की हो जाएगी चांदी, BCCI देने जा रहा बड़ी सौगात

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें